बिहार के पूर्णिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है. यहाँ छह दरिंदों ने एक युवती को रास्ते से अगवा कर उसके साथ पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे नर्क जैसी स्थिति में धकेल दिया. पीड़िता आर्केस्ट्रा में काम कर अपने परिवार का पेट पालती थी और बेहतर भविष्य के सपने देख रही थी. लेकिन इन दरिंदों ने न केवल उसके सपनों को कुचला, बल्कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचा दिया जहाँ वह अब अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है.
पैदल घर लौट रही लड़की का अपहरण
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह खौफनाक घटना तब शुरू हुई जब पीड़िता नेवलाल चौक से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी. तभी कार में सवार छह युवकों ने उसे घेर लिया और विरोध करने पर जबरन उसे गाड़ी के अंदर खींच लिया. आरोपी उसे करीब 25 किलोमीटर दूर बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के एक कमरे में ले गए जहाँ उसे बंधक बना लिया गया. वहाँ दरिंदों ने युवती को जबरन शराब पिलाई और बेबस हालत में उसके साथ बारी-बारी से पूरी रात हैवानियत करते रहे.
यह भी पढ़ें: कौन थीं कामसुंदरी देवी? जिनके निधन से मिथिला में मातम, भारत में राजशाही की अंतिम निशानी
पीड़िता का साहस और पुलिस की कार्रवाई
इस भयानक मंजर के बीच भी पीड़िता ने गजब का साहस दिखाया जो मिसाल बन गया है. जब मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनेद नशे की धुत्त में सो गया, तब पीड़िता ने उसी के मोबाइल फोन से पुलिस की हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया और अपनी लोकेशन बताई. सूचना मिलते ही डगरूआ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और कमरे का दरवाजा तोड़कर पीड़िता को बचाया. पुलिस जब अंदर पहुँची तो युवती बदहवास हालत में मिली जबकि आरोपी वहीं पास में सो रहा था जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
मुख्य आरोपी गिरफ्तार और अन्य की तलाश जारी
डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले की पुष्टि की है और बताया है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. मौके से पकड़े गए मोहम्मद जुनेद को जेल भेज दिया गया है जबकि फरार अन्य पांच आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है और जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पीड़िता का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और पूरा इलाका इस घटना के बाद आक्रोश में है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
18 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
2 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
2 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
3 days agoपूर्व ब्यूरोक्रेट की बेटी अरेस्ट, जर्मन नागरिकता के नाम पर लिए थे 60 लाख
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines