हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र में शादी की शहनाई के बीच चीख-पुकार… रिश्तेदारों के बीच छिड़ी जंग, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप

शुरुआती जांच में सामने आया है कि साक्री और सोनगढ़ से आए रिश्तेदारों के बीच पहले से तनाव चल रहा था. व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश और वीडियो वायरल होने के बाद यह विवाद और गहरा गया था. (धुले से पवन मराठे की रिपोर्ट)

विज्ञापन
हमले में देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेशगीर मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी की मौत हो गई.

महाराष्ट्र के धुले जिले के साक्री तालुका स्थित पिंपळनेर में खुशियों का माहौल उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब एक विवाह समारोह में खूनी खेल शुरू हो गया. हंसी-ठिठोली और मंगल गीतों के बीच अचानक धारदार हथियार लहराए गए. देखते ही देखते शादी का मंडप रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस सनसनीखेज वारदात में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

हल्दी की रस्म के बीच चले हथियार

नीलकंठ नगर में गोसावी समाज के विवाह समारोह में हल्दी की रस्म और सगाई की तैयारियां जोरों पर थीं. गुरुवार दोपहर करीब एक बजे रिश्तेदारों के बीच पुराना विवाद अचानक भड़क उठा. पहले कहासुनी हुई, फिर धक्का-मुक्की और कुछ ही पलों में माहौल हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि कुछ लोग पहले से ही हमले की नीयत से आए थे और उन्होंने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए.

तीन की मौत

इस हमले में देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार (35), सुरेशगीर मोजगीर गोसावी (55) और साहिल सुरेश गोसावी (22) की मौत हो गई. दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. हमले में पंकज अशोक गीर, सुरेश सुपडू गीर और सागर गोसावी समेत अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. घायलों को पहले ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया.

विज्ञापन

व्हाट्सऐप से बढ़ी दुश्मनी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि साक्री और सोनगढ़ से आए रिश्तेदारों के बीच पहले से तनाव चल रहा था. व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश और वीडियो वायरल होने के बाद यह विवाद और गहरा गया था. यही पुरानी रंजिश शादी के मंच पर खूनी टकराव का कारण बनी.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनगढ़ क्षेत्र से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पिंपळनेर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कानागिरी गोसावी, यशवंत गोपाल गोसावी, अनिल गिरी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे पिंपळनेर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है. शादी की शहनाइयों के बीच हुआ यह खूनी खेल इलाके में लंबे समय तक दहशत की याद छोड़ गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola