'सर पीछे पड़ जाते थे, करते थे अजीब हरकतें…', हिमाचल की छात्रा ने 'मौत से पहले के VIDEO' में बताई प्रोफेसर की दरिंदगी की दास्तान

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया है. छात्रा की मौत के बाद उसके पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी के साथ रैगिंग हुई है और एक कॉलेज प्रोफेसर ने उसका यौन शोषण किया.

IMAGE_893879

पुलिस मेडिकल रिकॉर्ड, वीडियो सबूत और संबंधित लोगों के बयानों की जांच कर रही है. (AI Image)

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 26 दिसंबर को इलाज के दौरान 19 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई. आरोप है कि तीन सीनियर छात्रों ने उसके साथ रैगिंग की और एक कॉलेज प्रोफेसर ने उसका यौन उत्पीड़न किया. अब छात्रा का दिल दहला देने वाला एक कथित वीडियो सामने आया है. अस्पताल के भीतर का बताए जा रहे इस वीडियो में छात्रा कॉलेज में अपने साथ हुई आपबीती बताती दिख रही हैं.

विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया है. वीडियो में छात्रा कह रही है कि जब से मैंने प्रोफेसर के व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई थी, उसके बाद से उसे साथ गलत काम, मानसिक उत्पीड़न और डराने-धमकाने जा रहा था. छात्रा ने प्रोफेसर का नाम ‘अशोक सर’ बताया. छात्रा ने बताया कि ‘सर पीछे पड़ जाते थे. अजीब हरकतें करते थे. टच वगैरह करते थे. बहुत कुछ बोलते थे.’ वीडियो में एक महिला छात्रा से पूछताछ करती हुई दिख रही है.

विज्ञापन

छात्रा के पिता की शिकायत के बाद इस मामले में केस दर्ज किया गया है. पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की तीन सीनियर छात्राओं – हर्षिता, आकृति और कोमोलिका ने पिटाई की थी. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक कॉलेज प्रोफेसर, अशोक कुमार ने उसके साथ ‘अश्लील हरकतें’ कीं. पुलिस ने बताया कि हमले और बार-बार मानसिक और यौन उत्पीड़न के बाद छात्रा बीमार पड़ गई थी. समय के साथ उसकी हालत बिगड़ती गई और 26 दिसंबर को लुधियाना में उसकी मौत हो गई.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन के हवाले से लिखा है कि मेडिकल रिकॉर्ड, वीडियो सबूत और संबंधित लोगों के बयानों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है. कुछ प्रोफेसर उनके समर्थन में भी आए हैं. प्रोफेसर ने कहा कि उस छात्रा ने पिछले शैक्षणिक सत्र में उनके अंडर में पढ़ाई की थी और इस बार वह उनकी छात्रा नहीं थी.

पीटीआई के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा ने 2024 में कॉलेज में दाखिला लिया था. इस दौरान उसकी कुछ सीनियर्स ने रैगिंग की थी. वह बीए फर्स्ट ईयर में फेल हो गई थी. जुलाई 2025 में रिजल्ट आने के बाद उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया था. कथित तौर पर 21 अगस्त 2025 को कॉलेज के रिकॉर्ड से उसका नाम हटा दिया गया. कॉलेज में दोबारा एडमिशन के लिए छात्रा सितंबर में फिर कॉलेज गई थी. इसके बाद उसे बताया गया कि उसे सेकेंड ईयर में तभी एडमिशन दिया जाएगा जब वह सप्लिमेंट्री एग्जाम पास कर लेगी. वरना उसे फर्स्ट ईयर में फिर से दाखिला लेना पड़ेगा.

विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है. यूजीसी ने शुक्रवार को कहा कि उसने धर्मशाला कॉलेज में हुई मौत को गंभीरता से लिया है. और इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन करने का फैसला किया है. साथ ही कहा है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ