Demand money for broken statue in lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट की सख्ती के बाद भी शहर के अपराध और अपराधियों पर लगाम लगता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों के बीच राजधानी लखनऊ से दबंगई से जुड़ा हुआ एक ताजा मामला सामने आया, जहां लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में गोमती नदी में खंडित मूर्ति प्रवाहित करने गए लोगों से वहां मौजूद कुछ दबंगों ने मूर्ति प्रवाहित करने के बदले पैसे की मांग की। जब पीड़ित पक्ष ने उनकी इस हरकत का विरोध किया तो करीब आधा दर्जन लोगों ने मूर्ति विसर्जित करने आए लोगों पर लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया।
मूर्ति विसर्जन के लिए दबंगों ने मांगे पैसे
लखनऊ के दुबग्गा के बरावन खुर्द में रहने वाले श्याम सुंदर ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि बीते बुधवार को शिव भगवान की खंडित मूर्ति लेकर वे घैला पुल गोमती में प्रवाहित करने के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ उनका भतीजा शिवम, चचेरा भाई संदीप, ऋषभ व 10 साल का बच्चा अविकर्ष भी गया था। उन्होंने बताया कि गोमती नदी के किनारे पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद दबंग छवि रखने वाले मुन्ना बाबा, कुलदीप, विमलेश, वेद प्रकाश यादव निवासी सीतापुर, दीपक तिवारी निवासी हयातनगर के साथ उनके 10 अज्ञात साथियों ने विसर्जन स्थल पर फहुंचने से पहले उनका रास्ता रोक लिया और मूर्ति प्रवाहित करने के लिए पैसे की मांग की।
विरोध करन पर जमकर की पिटाई, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस मामले को लेकर श्याम सुंदर ने बताया कि पैसे की मांग के दौरान हमारी ओर से विरोध किया गया तो उन दबंगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। पैसे की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और देखते ही देखते आरोपी दबंगों ने श्याम सुंदर व उनके साथ आए लोगों की जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में श्याम सुन्दर व संदीप का सिर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान मदद के लिए आए मछुआरे भोला की भी आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी और इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक तरफ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस मामले में घायल श्याम सुंदर की तहरीर पर 5 नामजद और 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुन्ना बाबा समेत अन्य तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
8 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
6 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines