Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi Unnatural Sex Case : देश की राजधानी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। साउथ दिल्ली में तीन नाबालिग युवकों ने चाकू की नोक पर 14 साल के एक किशोर के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। साथ ही आरपियों ने इसका एक वीडियो भी बना लिया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास की है। एक किशोर पार्क से खेलकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसके जानने वाले तीन लड़के मिल गए। तीनों आरोपी बहलाफुसला कर उसे सुनसान जगह ले गए और वहां चाकू की नोक पर किशोर का यौन शोषण किया। साथ ही तीनों ने अपने मोबाइल पर इस घटना को भी रिकॉर्ड कर लिया।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में फिर शाहबाद डेयरी जैसी वारदात, युवक पर किए चाकू से कई वार
आरोपी ने पीड़ित की मां के पास भेजा वीडियो
इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित लड़के को धमकी दी कि अगर वह किसी को इसके बारे में बताएगा तो वे वीडियो वायरल कर देंगे। इससे पीड़ित लड़का काफी डर गया था। दूसरे दिन एक आरोपी ने पीड़ित की मां के मोबाइल पर दरिंदगी का वीडियो भेज दिया। इसके बाद पूरा मामला खुल गया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।
पकड़े गए तीनों आरोपी
पुलिस का कहना है कि अप्राकृतिक यौन शोषण के संबंध में रविवार की रात को पीसीआर पर एक फोन आया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने अप्राकृतिक सेक्स के बारे में बताया। इस पर पुलिस ने पीड़ित की काउंसलिंग कराई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर अप्राकृतिक यौन कृत्य, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं आरोपियों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर तो अपलोड नहीं कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्राइम, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।