दिल्ली पुलिस की वेस्टर्न रेंज ने मोटर वाहन चोरी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए 72 घंटे के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्र’ में बड़ी सफलता हासिल की है. 11 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से द्वारका, आउटर और वेस्ट जिलों में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने 66 आरोपियों को पकड़ा और 256 चोरी के वाहन बरामद किए. इस कार्रवाई से 256 मोटर वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है.
पुलिस के अनुसार, अभियान को तीन चरणों में चलाया गया. द्वारका जिले में 11 से 13 जुलाई तक चली कार्रवाई के दौरान 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 बदमाश घोषित अपराधी भी शामिल हैं. यहां से 61 दोपहिया और 3 चारपहिया समेत कुल 64 चोरी के वाहन बरामद किए गए.
आउटर जिले में 14 से 16 जुलाई के बीच 11 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें 3 किशोर शामिल हैं. यहां से 75 दोपहिया और 1 चारपहिया सहित 76 चोरी के वाहन बरामद हुए.
वहीं, वेस्ट जिले में 18 से 20 जुलाई तक चले अभियान के दौरान 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 112 दोपहिया, 2 थ्री-व्हीलर, 1 चारपहिया और एक अन्य वाहन सहित कुल 116 चोरी के वाहन बरामद किए.
पूरी वेस्टर्न रेंज में बरामद 256 वाहनों में 248 दोपहिया, 2 थ्री-व्हीलर, 2 चारपहिया, 3 ई-रिक्शा और 1 ट्रक शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि इस अभियान में एएनपीआर डेटा का विश्लेषण, संदिग्ध वाहनों की जांच, पार्किंग स्थलों की निगरानी, पिकेट चेकिंग, स्थानीय खुफिया सूचनाओं और संगठित वाहन चोर गिरोहों पर समन्वित छापेमारी जैसी आधुनिक और पारंपरिक पुलिसिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन चक्र’ ने इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग और समन्वित कार्रवाई के जरिए वाहन चोरी के संगठित नेटवर्क पर प्रभावी चोट की है.
संबंधित खबरें
दिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
17 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
5 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines