राजधानी दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट क्षेत्र के केशव पुरम और पीतमपुरा में इन दिनों एक अज्ञात शख्स ने लोगों की नींद उड़ा रखी है. यह शातिर अपराधी खुद को ‘वाटर प्यूरीफायर मैकेनिक’ बताकर घरों में घुसने की कोशिश करता है और मौका मिलते ही जानलेवा हमला कर लूटपाट को अंजाम देता है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
दोपहर में बनाता है शिकार
केशव पुरम की एक हाउसिंग सोसाइटी से सामने आए 8 मई के CCTV फुटेज ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स हाथ में एक बैग लिए घूम रहा है और घरों की डोरबेल बजा रहा है. निवासियों का दावा है कि इसके बैग में एक धारदार हथियार छिपा होता है. यह अक्सर दोपहर के समय उन घरों को निशाना बनाता है जहां महिलाएं या बुजुर्ग अकेले होते हैं.
बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से टली वारदात
ताजा मामले में, इस नकली मैकेनिक ने एक घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन जब एक बुजुर्ग महिला को शक हुआ और उसने शोर मचाया, तो आरोपी घबरा गया. बताया जा रहा है कि उसने महिला पर हमला करने का प्रयास भी किया, लेकिन नाकाम रहने पर वह पास के खाली प्लॉट में अपना हथियार फेंककर फरार हो गया.
29 लाख की लूट और मासूम पर हमला
जिस तरह यह शख्स वारदात को अंजाम देता है, वैसी ही 21 अप्रैल को मौर्य एन्क्लेव में हुई एक बड़ी वारदात से मेल खाती है. वहां यह शख्स ‘परिचित’ बनकर एक घर में घुसा था और किशोर बेटे पर चाकू से हमला कर उसे बाथरूम में बंद कर दिया था. इसके बाद वह घर से 4 लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये के गहने लेकर रफूचक्कर हो गया था.
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. पुलिस ने शिकायतकर्ताओं और दूसरे लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस में टीमें बनाई हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद भी संदिग्ध आजाद घूम रहा है, जिसके वजह से इलाके में डर का माहौल है. कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी पहचान ‘अजय बग्गा’ के रूप में की है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
7 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
9 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
10 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines