Guru Randhawa: गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार; अमेरिका से जुड़ा था नेटवर्क

11 जून की सुबह करीब 4 बजे बाइक सवार बदमाशों ने जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. घटना में कोई घायल नहीं हुआ था. मौके से पुलिस को 7 खाली कारतूस मिले थे. (विमल कौशिक की रिपोर्ट)

Guru Randhawa

Guru Randhawa Gym Firing Case Update: पंजाबी गायक गुरु रंधावा के पश्चिम विहार में फिटनेस जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान और तुषार उर्फ ताशू उर्फ पिंकू के रूप में हुई है. दोनों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के लिए काम करते थे. अनिल पंडित फिलहाल अमेरिका में बैठकर गैंग ऑपरेट कर रहा है.

विज्ञापन

11 जून की सुबह करीब 4 बजे बाइक सवार बदमाशों ने जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. घटना में कोई घायल नहीं हुआ था. मौके से पुलिस को 7 खाली कारतूस मिले थे. फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी ली थी. पोस्ट में दावा किया गया था कि गुरु रंधावा को पहले भी चेतावनी दी गई थी और उनका सलमान खान के करीब होना हमले की वजह बताया गया.

विज्ञापन

जांच में साहिल, सागर, अरमान और तुषार के नाम सामने आए. इनमें से अरमान और तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फायरिंग में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है. पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल दूसरे आरोपियों की तलाश जारी है. फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ