राहुल प्रकाश की रिपोर्ट
Delhi Crime News : देश की राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बाजार में एक तरफ भीड़ थी तो दूसरी तरफ अफरातफरी का मौहाल। एक युवक को कुछ लोग दौड़ा रहे थे और वह चिल्लाते हुए भाग रहा था। आरोपियों ने पकड़ने के बाद उस युवक को पहले मारा पीटा और फिर चाकू से उसका गला रेत दिया। इस घटना को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में पांच दोस्त एक साथ शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात पर उनमें विवाद हो गया। इसके बाद चार दोस्त बिलाल, सौद, फिरोज और सलीम मिलकर समीर अहमद के पीछे पड़ गए। बीच बाजार में समीर अपनी जान बचाकर भागने लगा। उसके बाकी दोस्तों ने उसे दौड़ा लिया। इस दौरान किसी के हाथ में चाकू था तो किसी के हाथ में पिस्टल।
यह भी पढ़ें : बदरपुर में सरेआम युवक पर किए चाकू से कई वार
आरोपी ने युवक को गोली भी मारी
एक आरोपी स्कूटी से उस युवक का पीछा कर रहा था। इस दौरान एक लड़के ने हवाई फायरिंग भी की। चारों दोस्तों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। पहले उसकी जमकर धुनाई की और फिर चाकू से उसके पूरे शरीर पर गोदने लगे। स्कूटी वाले शख्स ने उसका गला रेत दिया, जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो बिलाल ने समीर पर गोली चला दी।
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। शास्त्री पार्क की घटना को लेकर पीसीआर कॉल गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि युवक के दोनों पैर जख्मी हैं, उसे जेपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि 4 लोगों ने पहले उस पर चाकू से हमला किया और फिर गोली मारी।
संबंधित खबरें
पूर्व ब्यूरोक्रेट की बेटी अरेस्ट, जर्मन नागरिकता के नाम पर लिए थे 60 लाख
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
6 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
8 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 day agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 days agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines