UP Police action against Molestation Viral Video: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी पुलिस भी छेड़छाड़ के मामलों को बड़ी ही गंभीरता से लेती हुई नजर आ रही है। एक ओर बड़े अपराधियों पर बुल्डोजर की कार्रवाई हो रही है तो दूसरी तरफ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के हाथ पैर सलामत देखने बंद हो गए हैं। इसी से जुड़ा एक मामला यूपी के बुलंदशहर में देखने को मिला, जहां ट्यूशन से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ सुनसान गली में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चंद घंटों में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौर करने वाली बात ये है कि आरोपी ने जिस हाथ से छात्रा के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस गिरफ्तारी के बाद वही हाथ टूटा हुआ दिखाई दिया। आरोपी की तस्वीर जारी करने के बाद पुलिस आरोपी के हाथ टूटने का कारण कुछ भी बता रही हो लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स यूपी पुलिस की तारीफ करने के साथ ही आरोपी को अच्छी सजा देने की बात कहते हुए शुक्रिया कह रहे हैं।
सन्नाटे का फायदा उठाकर आरोपी ने की छेड़छाड़
पूरा मामला यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनकी बेटी शाम ट्यूशन पढ़कर वापस घर आ रही थी। इसी दौरान सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर बाइक पर सवार 47 साल के व्यक्ति ने पैदल जा रही 15 साल की बेटी से सरे राह अभद्रता और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया और जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो वह मौके से फरार हो गया।
सीसीटीवी में कैद हुआ घटना का वीडियो
घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचता, उससे पहले ये घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते बुधवार सुबह से ही ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस दौरान लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी छात्रा के पीछे से आता है और आगे से बाइक मोड़कर छात्रा की तरफ वापस जाता है और इसी दौरान छेड़छाड़ कर भाग जाता है। आरोपी की पहचान मुरसलीन के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी की तस्वीर में टूटा दिखा आरोपी का हाथ, पुलिस बोली – भागते समय गिरा
मामला बहुत ज्यादा वायरल होता इससे पहले ही पुलिस ने अपनी छानबीन तेज कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मनचले को ढूंढ निकाला। मामले में आरोपी की पहचान मोहम्मद मुरसलीन के रूप में हुई है। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले के सामने आते ही पुलिस ने सिर्फ एक घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर जारी की गई आरोपी की टूटे हाथ वाली तस्वीर को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपी को जब पुलिस टीम पकड़ने गई थी, तो उस दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा और उसी दौरान धक्कामुक्की के बीच वह गिर गया, जिससे उसका हाथ टूट गया है। वहीं लोग पुलिस के इस बयान पर मुस्कराते हुए पुलिस से ऐसे लोगों को ऐसी ही सजा देने की बात कह रहे हैं। ट्विटर पर @Deepcha65857398 नाम के यूजर न लिखा कि @इनको इनाम स्वरूप दोनो पैर तोड़ देने चाहिए अब ऐसे लोगो के साथ किसी भी किस्म की रियायत नहीं देनी चाहिए।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
14 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
3 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
5 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines