छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने ही पति की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. फिर, पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में अज्ञात हमलावर के घुसने और लूट की झूठी कहानी भी गढ़ी. लेकिन फॉरेंसिक जांच और पुलिस की सख्ती के आगे उसका झूठ टिक नहीं सका.
रोजाना होते थे झगड़े
मृतक की पहचान 51 वर्षीय आजूराम राजपूत के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आजूराम ने पहली पत्नी की मौत के बाद 26 साल की रूजेश्वरी से दूसरी शादी की थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने शुरू हो गए. आरोपी पत्नी का दावा है कि वह पति की प्रताड़ना और अपने खराब स्वास्थ्य के कारण गहरे मानसिक तनाव में थी.
रात 3 बजे मौत का तांडव
वारदात वाली रात आजूराम घर में सो रहा था. रात करीब 3 बजे रूजेश्वरी उठी और पुराने विवादों के गुस्से में उसने कुल्हाड़ी उठा ली. उसने सोते हुए पति के सिर, चेहरे, गले और सीने पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे आजूराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
पुलिस को ऐसे हुआ शक
हत्या के बाद रूजेश्वरी ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने लूट के इरादे से हत्या की है. हालांकि, पड़ोसियों ने उसकी पोल खोल दी. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों मियां-बीवी में रोजाना झगड़े होते थे. जब पुलिस ने रूजेश्वरी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
13 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
14 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
6 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
8 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
8 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
9 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
9 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines