भोपाल के 18 साल के सोनू को शायद अंदाजा भी नहीं था कि जिस लड़की से वह मिलने जा रहा है, उसके घरवाले उसकी जिंदगी को नर्क बना देंगे. तीन दिनों तक उसे कालकोठरी में कैद रखा गया, लात-घूंसों से उसे पीटा गया, जब इतने से भी मन नहीं भरा, तो उसे पेशाब पीने पर मजबूर कर दिया गया. इस हमले का एक वीडियो भी वायरल हो गया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू को कई लोग बेरहमी से पीट रहे हैं. उसे बीयर की बोतल से पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया.
यह भी पढ़ें : ‘शादी से इनकार, रिश्ते में धोखा’, एयर होस्टेस ने लगाई फांसी; बॉयफ्रेंड पर पैसे लेने का भी आरोप
एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है, सोनू का झालावाड़ जिले के पुलोरो गांव की एक युवती के साथ संबंध था. करीब 15 दिन पहले युवती अपना घर छोड़कर भोपाल आ गई थी, जहां वह सोनू के साथ रुकी थी. बाद में, परिवार के दखल के बाद वह राजस्थान लौट गई. इसके तुरंत बाद, सोनू को कथित तौर पर युवती का फोन आया जिसमें उसने उसे मिलने के लिए राजस्थान आने को कहा. सोनू ने उस पर भरोसा किया और पुलोरो गांव पहुंच गया. लेकिन वहां वह एक जाल में फंस गया.
जैसे ही वह गांव पहुंचा, युवती के परिवार वालों ने उसे अगवा कर लिया और एक घर में कैद कर दिया. इसके बाद सोनू के साथ घंटों तक मारपीट की गई, लात-घूंसे मारे गए और उसे धमकियां दी गईं. इसका वीडियो भी बनाया गया. बाद में यह वीडियो भोपाल में सोनू के परिवार को भेजा गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया. परिवार ने तुरंत कोलार थाने में मदद की गुहार लगाई.
यह भी पढ़ें : लव स्टोरी, करोड़ों की चोरी… छत्तीसगढ़ में बॉयफ्रेंड के लिए भतीजी ने घर में ही लगा दी सेंध
पुलिस की एक टीम को मध्य प्रदेश से राजस्थान भेजा गया है. पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों की पहचान की जा रही है.
संबंधित खबरें
प्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
3 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 day agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
3 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
4 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
10 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines