भागलपुर : नगर परिषद दफ्तर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, कार्यपालक पदाधिकारी की मौत; सभापति को सिर में लगी गोली

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही SSP प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. (भागलपुर से निर्भय चौबे की रिपोर्ट)

Bihar news

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने दिन दहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार की मौत हो गई, जबकि सभापति राज कुमार गुड्डू को सिर में गोली लगी है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामला मंगलवार करीब शाम 4 बजे का है, जब नगर परिषद कार्यालय परिसर में हथियारों से लैस अपराधी घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज से पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

फायरिंग में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार को गोली लगी. उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं, सभापति राज कुमार गुड्डू के सिर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया.

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही SSP प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया.

SSP के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं. चप्पे-चप्पे पर सघन छापेमारी की जा रही है. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी गई है. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन

सरकारी कार्यालय में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द दबोच लिया जाएगा. फिलहाल हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ