---विज्ञापन---

क्राइम angle-right

बीड में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो गुटों में झड़प, एक की मौत दो घायल

महाराष्ट्र के बीड जिले के आष्टी तालुका में सोशल मीडिया स्टोरी को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं.घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है और पुलिस ने कड़ी सुरक्षा तैनात कर जांच शुरू कर दी है. राहुल पांडे की रिपोर्ट

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया ‘स्टोरी’ को लेकर बीड जिले के आष्टी तालुका में दो ग्रुप में झड़प, एक की मौत दो जख्मी है. झगड़े में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया है. झड़प में एक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल. घायलों का अहिल्यानगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही आष्टी पुलिस मौके पर पहुंची. इस घटना से गांव में तनाव फैल गया. पुलिस ने गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि कोई अनहोनी दोबारा न हो.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना एक-दूसरे की जान के लिए कैसे खतरा हो गया है. बीड जिले के आष्टी तालुका के रुइनालकोल में कल रात सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ स्टेटस और स्टोरी पोस्ट करने की मामूली सी वजह बहस हुई. बाद में बहस भयंकर लड़ाई में बदल गई. बताया जा रहा है कि इस घटना में युवकों के दो ग्रुप ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक 20 साल के युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, बीड जिले के आष्टी तालुका के रुइनालकोल में जिला परिषद स्कूल के सामने बीती रात युवाओं के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए. वे पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर एक-दूसरे के खिलाफ पोस्ट की गई ‘स्टोरीज़’ को लेकर लड़ रहे थे. यह बहस बीती रात हिंसक लड़ाई में बदल गई. गुस्से में एक ग्रुप के युवाओं ने दूसरे ग्रुप के तीन लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया.

इस भयानक हमले में दीपक शिवाजी नलकोल (उम्र 20, निवासी रुइनालकोल) गंभीर रूप से घायल हो गया खून से लतपत दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई. उसके साथ मौजूद दो और युवक भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अहिल्यानगर (अहमदनगर) के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने बताया है कि दोनों की हालत बेहद गंभीर है.

---विज्ञापन---

घटना की जानकारी मिलते ही आष्टी के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर विजय नरवड़े, विक्रांत हिंगे, पुलिस सब-इंस्पेक्टर कृष्णा नरवड़े और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने यह भी कहा है कि गांव में अभी तनाव का माहौल है और इस घटना के बाद कोई भी अनहोनी दोबारा न हो, इसके लिए पुलिस ने गाव में कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी है. आष्टी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें भेज दी गई हैं एसा पोलिस की ओर से बाताया गया है.

First published on: Feb 17, 2026 04:16 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola