Woman Found Dead In Hyderabad Hotel: हैदराबाद के एक होटल के कमरे में 34 साल की महिला मृत पाई गई. वो एक ऐसे शख्स के साथ होटल में रुकी थी जिसने कथित तौर पर अपनी झूठी पहचान बताई थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है, जो कथित तौर पर मंगलवार, 29 सितंबर 2026 की भोर में होटल से चला गया था.
होटल के कमरे में मिली लाश
मृतक महिला की पहचान तेलंगाना के विकाराबाद जिले के नागासमुद्रम की रहने वाली बैंक कस्टमर-केयर एग्जीक्यूटिव बी सिरीशा के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि वो 24 सितंबर 2026 को 38 साल के ए श्रीनिवास के साथ एसआर नगर स्थित गोकुल प्राइड होटल पहुंची थी.
पुलिस के मुताबिक, होटल में चेक-इन करते वक्त दोनों ने कथित तौर पर अलग-अलग नाम और आई-कार्ड दिए थे. श्रीनिवास ने अपना नाम ‘गणेश’ दर्ज कराया था, जबकि सिरीशा का नाम होटल के रिकॉर्ड में ‘दुर्गा’ दर्ज किया गया था. वो होटल के कमरा नंबर 10 में ठहरे हुए थे.
श्रीनिवास कथित तौर पर मंगलवार की सुबह करीब 3:30 बजे होटल से चला गया और रिसेप्शन स्टाफ से कहा कि सिरीशा चेक-आउट करने से पहले नाश्ता करेगी. हालांकि जब उसने बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया, तो होटल के कर्मचारी फिक्रमंद हो गए और पुलिस को खबर दी. बाद में अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में स्पेयर चाबी से कमरा खोला और सिरीशा को बिस्तर पर मृत पाया.
पुलिस को रात में झगड़े का शक
जुबली हिल्स के डीसीपी ए रमना रेड्डी ने कहा कि जांचकर्ताओं को शक है कि रात में दोनों के बीच बहस हुई होगी, जिसके बाद श्रीनिवास ने कथित तौर पर किसी भारी चीज से सिरीशा पर हमला किया. पुलिस की ‘क्लूज़ टीम’ ने कमरे की जांच की और फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा किए. वारदात का पता लगाने के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए गए हैं. स्पेशल टीमें श्रीनिवास की तलाश कर रही हैं. पुलिस को सिरीशा के शरीर पर कई चोटें मिली हैं और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कथित हमले में पर्दे की रॉड का इस्तेमाल किया गया था. मौत की सही वजह और तरीके का पता फॉरेंसिक जांच के बाद चलेगा.
आई-कार्ड की जांच
पुलिस सिरीशा के आई-कार्ड में मिली गड़बड़ियों की भी जांच कर रही है. इंवेस्टिगेशन के दौरान मिले एक दस्तावेज में उसका नाम ‘दुर्गा’ बताया गया था, जबकि एक निजी अस्पताल में पहले हुई जांच के रिकॉर्ड में उसकी पहचान ‘सिरीशा’ के तौर पर हुई थी. जांच अधिकारी इस बात का पता लगाने के लिए उसके पार्टनर कथित हमले के बाद हुए उसके पिछले इलाज की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इसका मौजूदा मामले से कोई कनेक्शन है. एसआर नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है, जो हत्या से जुड़ा है.
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
9 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
11 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
12 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines