बैंक कर्मी की धोखाधड़ी, कंपनी के खाते से ट्रांसफर किए 28 करोड़ रुपये, परिवार सहित फरार

Noida Uttar Pradesh: बैंक के असिस्टेंट मैनेजर राहुल शर्मा, उनकी पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा सहित अन्य के खिलाफ IPC की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Bank Fraud

Bank Fraud Noida Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बैंक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सहायक बैंक मैनेजर ने प्राइवेट कंपनी के खाते से अपने परिवार के खाते में 28 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए। यह पैसे उसने पत्नी और मां के खाते में ट्रांसफर किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक पैसे ट्रांसफर करने के बाद वह और उसका परिवार फरार हो गया।

विज्ञापन

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बैंक के असिस्टेंट मैनेजर राहुल शर्मा और उसके परिवार पर बैंक अधिकारियों ने केस दर्ज कराया है। वह साउथ इंडियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर था। आशंका जताई जा रही है कि वह देश छोड़ चुका है और विदेश भाग चुका है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

20 बार में ट्रांसफर किया पैसा

विज्ञापन

साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड के DGM रैनजीत आर नायक ने नोएडा के सेक्टर-24 थाने में 18 दिसंबर को इस बारे में एफआईआर दर्ज कराई। बैंक के असिस्टेंट मैनेजर राहुल शर्मा, उनकी पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा सहित अन्य के खिलाफ IPC की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह पैसे 20 से ज्यादा बार में ट्रांसफर किए गए। ऐसा इसलिए ताकि कोई शक न करे।

इसका पता तब चला जब बैंक अधिकारियों को गड़बड़ी की शिकायत मिली। इसके बाद जांच कराई गई तो मामला सामने आया। अधिकारियों को जब इसका पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं पुलिस उनकी जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जाएगी। दर्ज किए गए एफआईआर में खातों की जानकारी दी गई है और उन्हें जल्द से जल्द फ्रीज करने की बात कही गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ