केरल के पथानामथिट्टा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने और उसके परिवार का भरोसा जीतने के लिए फर्जी सड़क हादसे की साजिश रच डाली. यह मामला फिल्मी कहानी जैसा लग सकता है लेकिन हकीकत में यह बेहद खतरनाक खेल था. पुलिस ने इस मामले में युवक और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक की पहचान रंजीत के रूप में हुई है जबकि उसके साथी का नाम अजास बताया गया है. दोनों आरोपी पथानामथिट्टा जिले के कोन्नी इलाके के रहने वाले हैं.
फिल्मी प्लान से रचा गया नकली एक्सीडेंट
पुलिस के मुताबिक रंजीत ने जानबूझकर हादसे की पूरी योजना बनाई थी ताकि वह सही वक्त पर पहुंचकर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने हीरो बन सके. यह घटना 23 दिसंबर की शाम करीब 5.30 बजे की है. लड़की अडूर इलाके में कोचिंग क्लास खत्म करने के बाद स्कूटर से घर लौट रही थी. इसी दौरान एक कार ने कुछ दूरी तक उसका पीछा किया. बाद में उसी कार ने जानबूझकर स्कूटर में टक्कर मार दी. कार अजास चला रहा था जो टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: 7 बच्चों की मां, पड़ोसी प्रेमी और 10 महीने का सस्पेंस, शादी के कार्ड ने पहुंचाया हत्यारे तक
प्यार में हीरो बनने की फर्जी कोशिश
हादसे के कुछ ही पलों बाद रंजीत दूसरी कार से घटनास्थल पर पहुंच गया. उसने वहां मौजूद लोगों को बताया कि वह लड़की का पति है और तुरंत बचाव कार्य में जुट गया. स्थानीय लोग उसकी फुर्ती और व्यवहार से काफी प्रभावित हुए. घायल लड़की को तुरंत तिरुवल्ला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पूरे घटनाक्रम के बाद लोग रंजीत को बहादुर और जिम्मेदार मानने लगे. लेकिन कुछ दिनों बाद रंजीत की हर जगह समय पर मौजूदगी ने लड़की के मन में शक पैदा कर दिया.
पुलिस जांच में खुली पूरी साजिश
लड़की ने अपने शक के बारे में पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. साथ ही दोनों आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी जांची गई. जांच में साफ हो गया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि पूरी तरह से रची गई साजिश थी. पुलिस पूछताछ में रंजीत और अजास ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि यह पूरा ड्रामा लड़की के माता पिता की सहानुभूति और भरोसा हासिल करने के लिए किया गया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है.
संबंधित खबरें
बिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 hrs agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
5 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines