Zomato Platform Fee Hike: घर में खाना बनाने का मन न हो या दोस्त संग दावत करनी हो, तो बाहर जाने से बेहतर है कि घर बैठे ही कुछ ऑनलाइन ऑर्डर कर लिया जाए। ऐसे ख्याल के साथ हम सभी ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। स्विगी या जोमैटो पर स्क्रॉलिंग कर अपना मनचाहा खाना मंगवाते हैं। वहीं, अब जोमैटो से खाना मंगवाने पर आपकी जेब पर अधिक भार पड़ सकता है।
जी हां, जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हो गया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा दिया है। ऐसे में फूड ऑर्डर करने पर ग्राहकों को प्लेटफॉर्म चार्ज अधिक देने होंगे। इसी साल की शुरुआत में कंपनी की ओर से प्लेटफॉर्म फीस को 3 रुपये से 4 रुपये कर दिया गया था। आइए जानते हैं कि जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को किन ग्राहकों के लिए बढ़ाया है और इससे गोल्ड मेंबर्स पर क्या असर पड़ सकता है?
25 प्रतिशत तक बढ़ी फीस?
जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। ऐसे में ग्राहकों को प्रति ऑर्डर के लिए 5 रुपये का भुगतान देना होगा। इस साल जनवरी 2024 में इस फूड ऑर्डर कंपनी ने प्रति ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म शुल्क 3 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये किया था। वहीं, अब प्लेटफॉर्म चार्ज को प्रति ऑर्डर 5 रुपये कर दिया है।
जोमैटो के इन ग्राहकों के लिए फूड ऑर्डर करना हुआ महंगा
- बेंगलुरु
- मुंबई
- हैदराबाद
- लखनऊ
Zomato Gold Members पर क्या पड़ेगा असर?
जोमैटो अपने ग्राहकों से डिलीवरी चार्ज के अलावा प्लेटफॉर्म फीस भी लेता है। हालांकि, जोमैटो गोल्ड लॉयल्टी प्रोग्राम यूजर्स के लिए डिलीवरी चार्ज का भुगतान करना जरूरी नहीं होता है, लेकिन प्लेटफॉर्म फीस को चुकाना जरूरी होगा। ऐसे में गोल्ड मेंबर्स के लिए भी खाना मंगवाना 5 रुपये महंगा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Free WiFi लगवाने की बेस्ट Trick! जानें कैसे चला सकेंगे मुफ्त इंटरनेट?
Swiggy Platform Fee
स्विगी भी अपने चुनिंदा यूजर्स से प्रति ऑर्डर पर 10 रुपये का प्लेटफॉर्म भुगतान लेता है। कंपनी ने इस साल जनवरी में कुछ ग्राहकों के लिए प्लेटफॉर्म फीस को प्रति ऑर्डर 10 रुपये किया था। बता दें कि पिछले साल 2023, अगस्त में जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस 2 रुपये और फिर 3 रुपये किए थे। इसके बाद जनवरी में 4 रुपये के बाद अब इस भुगतान को 5 रुपये कर दिया है।
ये भी पढ़ें- रोजाना 75 रुपये के निवेश से मिलेंगे 14 लाख रुपये! जानें Policy की खासियत
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
10 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
12 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
12 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
13 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
14 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
16 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
18 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines