Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, बढ़ाई 25% तक प्लेटफॉर्म फीस; क्या Gold Members पर पड़ेगा असर?

Zomato Platform Fee Hike: भारत में चुनिंदा ग्राहकों के लिए जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हो गया है। कंपनी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।

Zomato

Zomato

Zomato Platform Fee Hike: घर में खाना बनाने का मन न हो या दोस्त संग दावत करनी हो, तो बाहर जाने से बेहतर है कि घर बैठे ही कुछ ऑनलाइन ऑर्डर कर लिया जाए। ऐसे ख्याल के साथ हम सभी ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। स्विगी या जोमैटो पर स्क्रॉलिंग कर अपना मनचाहा खाना मंगवाते हैं। वहीं, अब जोमैटो से खाना मंगवाने पर आपकी जेब पर अधिक भार पड़ सकता है।

विज्ञापन

जी हां, जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हो गया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा दिया है। ऐसे में फूड ऑर्डर करने पर ग्राहकों को प्लेटफॉर्म चार्ज अधिक देने होंगे। इसी साल की शुरुआत में कंपनी की ओर से प्लेटफॉर्म फीस को 3 रुपये से 4 रुपये कर दिया गया था। आइए जानते हैं कि जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को किन ग्राहकों के लिए बढ़ाया है और इससे गोल्ड मेंबर्स पर क्या असर पड़ सकता है?

विज्ञापन

25 प्रतिशत तक बढ़ी फीस?

जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। ऐसे में ग्राहकों को प्रति ऑर्डर के लिए 5 रुपये का भुगतान देना होगा। इस साल जनवरी 2024 में इस फूड ऑर्डर कंपनी ने प्रति ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म शुल्क 3 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये किया था। वहीं, अब प्लेटफॉर्म चार्ज को प्रति ऑर्डर 5 रुपये कर दिया है।

जोमैटो के इन ग्राहकों के लिए फूड ऑर्डर करना हुआ महंगा

  1. बेंगलुरु
  2. मुंबई
  3. हैदराबाद
  4. लखनऊ

Zomato Gold Members पर क्या पड़ेगा असर?

जोमैटो अपने ग्राहकों से डिलीवरी चार्ज के अलावा प्लेटफॉर्म फीस भी लेता है। हालांकि, जोमैटो गोल्ड लॉयल्टी प्रोग्राम यूजर्स के लिए डिलीवरी चार्ज का भुगतान करना जरूरी नहीं होता है, लेकिन प्लेटफॉर्म फीस को चुकाना जरूरी होगा। ऐसे में गोल्ड मेंबर्स के लिए भी खाना मंगवाना 5 रुपये महंगा हो सकता है।

विज्ञापन

Swiggy Platform Fee 

स्विगी भी अपने चुनिंदा यूजर्स से प्रति ऑर्डर पर 10 रुपये का प्लेटफॉर्म भुगतान लेता है। कंपनी ने इस साल जनवरी में कुछ ग्राहकों के लिए प्लेटफॉर्म फीस को प्रति ऑर्डर 10 रुपये किया था। बता दें कि पिछले साल 2023, अगस्त में जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस 2 रुपये और फिर 3 रुपये किए थे। इसके बाद जनवरी में 4 रुपये के बाद अब इस भुगतान को 5 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ