Ashneer Grover Reaction On Nithin Kamath Post: जाने-माने ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि लगभग 6 हफ्ते पहले उन्हें एक स्ट्रोक आया था। इसके बाद BharatPe के पूर्व को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्नीर ग्रोवर का इस पोस्ट पर रिएक्शन आया है। यहां जानिए पूरी खबर।
3-6 महीने का लग सकता है टाइम
नितिन कामत ने अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि उनके पिता का देहांत, अच्छी नींद न लेने, पानी की कमी, थकान और काम का बोझ इसमें से कोई भी इसका कारण हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 3-6 महीने का और टाइम लग सकता है। नितिन ने X पर अपनी एक पुरानी और एक रीसेंट फोटो डालकर यह पोस्ट शेयर किया है।
नितिन ने आगे लिखा कि उनके चेहरे पर बहुत सारी झुर्रियां पड़ गई हैं। वह कुछ लिख और पढ़ भी नहीं पा रहे थे लेकिन अब फिर से वह धीरे-धीरे ऐसा करने लगे हैं। इसके अलावा दिमाग एकदम जीरो हो गया था लेकिन अब थोड़ा होश वापस आया है। पोस्ट में आगे लिखते हुए उन्होंने कहा कि थोड़े से झुक गए हैं लेकिन पढ़ने-लिखने में और सक्षम हो गए हैं।
क्या बोले अश्नीर ग्रोवर?
नितिन की पोस्ट के नीचे अश्नीर ग्रोवर ने Dude लिखकर कहा कि वह अपना ध्यान रखें। इतनी बीमारी का बड़ा कारण पिता की मौत होना हो सकता है। आगे उन्होंने लिखा कि उनके पिता की मौत के बाद उनकी हालत भी बहुत खराब हो गई थी। एक दिन वह एकदम से बेहोश हो गए थे। आखिर में उन्होंने कहा कि ब्रेक लो।
डॉक्टर का क्या कहना है?
जानकारी के लिए बता दें कि नितिन कामत ने पहले ट्वीट कर लिखा था कि दुनिया के सारे पैसों से भी अच्छी हेल्थ खरीदी नहीं जा सकती। उनकी हेल्थ के बारे में डॉक्टर ने कहा कि उन्हें मालूम होना चाहिए कि काम का बोझ कब घटाना है।
नितिन की यह पोस्ट देख लोग हैरान हैं क्योंकि वह अपनी हेल्थ पर काफी ध्यान देते हैं और फिर भी बीमार हो गए। वह लिखते हैं कि जो फिट है और अपने आप की फिक्र करता है उसके साथ ऐसा कैसे हो सकता है?
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines