Zerodha CEO Nithin Kamath: ऑनलाइन ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म जेरोधा के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामत ने उस प्रोडक्ट को अपनाकर ऑफिस के पानी के बिल में 50% की कटौती की है, जिसे शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में रिजेक्ट कर दिया गया था। कामत ने बताया है कि जेरोधा के बेंगलुरु ऑफिस में पुरुषों के यूरिनल को अपग्रेड करने से पानी की बचत हुई है और बदबू से भी छुटकारा मिल गया है।
शानदार है प्रोडक्ट
नितिन कामत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पिछले छह महीनों से हम अपने ऑफिस में पुरुषों के यूरिनल के लिए Ekam Eco Solutions द्वारा निर्मित Zerodor का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे हमारे पानी के बिल में 50 प्रतिशत की कमी आई है। हमने बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी कि यह प्रोडक्ट इतना शानदार होगा।
यह भी पढ़ें – 6 लाख का निवेश कैसे बन सकता है 1.80 करोड़ का कॉर्पस, ये रही कैलकुलेशन
पानी बचाना महत्वपूर्ण
उन्होंने आगे लिखा है कि हमें उत्पाद इसलिए पसंद आया, क्योंकि यह पानी की बचत करता है और आज के समय में ऐसा करना बेहद महत्वपूर्ण है। बता दें कि बेंगलुरु पहले से ही जल संकट का सामना कर रहा है। एक हालिया अध्ययन में यह आशंका जताई गई है कि इस साल के अप्रैल महीने तक शहर के कई हिस्सों, विशेष रूप से व्हाइटफील्ड और दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु में पानी की भारी किल्लत हो सकती है। पिछले साल भी शहर में पानी की किल्लत देखने को मिली थी।
वीडियो भी किया शेयर
कामथ ने शार्क टैंक इंडिया का वो वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें Ekam Eco Solutions के फाउंडर उत्तम बनर्जी अपने प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं। यह उत्पाद एक रेट्रोफिट डिवाइस है, जो पारंपरिक फ्लशिंग यूरिनल को इस तरह अपग्रेड कर देती है कि पानी का इस्तेमाल काफी कम हो जाता है। बनर्जी का दावा है कि यह डिवाइस 10-12 सालों से इस्तेमाल में है। उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया अलग उत्पाद भी पेश किया था। हालांकि, शार्क टैंक के जज शायद उनसे ज्यादा प्रभावित नहीं हो पाए।
बंसल ने दिया था ऑफर
उत्तम बनर्जी को शार्क टैंक इंडिया में कोई डील नहीं मिली। अधिकांश जजों ने उनके प्रोडक्ट को नकार दिया था। हालांकि, पीयूष बंसल ने उन्हें 10% इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये की पेशकश की। साथ ही यह शर्त भी रखी कि बनर्जी अपने अन्य व्यवसाय बंद कर दें और केवल इस व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करें। लेकिन बनर्जी ने उनका यह ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines