Nithin Kamath advice on Stock Market Fraud: व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म को साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का जरिया बना लिया है। बीते कुछ समय में ही इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। स्टॉक ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म जीरोधा के सीईओ निखिल कामथ ने धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए यूजर्स को अपनी व्हाट्सऐप और टेलीग्राम सेटिंग बदलने की सलाह दी है, ताकि कोई उन्हें ऐसे मैसेजिंग ऐप पर किसी ग्रुप में शामिल न कर सके।
9 महीनों में 11000 करोड़
निखिल कामथ ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि इस तरह के फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 9 महीनों में ही 11000 करोड़ रुपए के स्कैम हुए हैं। मुझे यह सोचकर बेहद डर लगता है कि जब साइबर अपराधी AI का इस्तेमाल करने लगेंगे, तो क्या होगा। कामत ने आगे कहा कि व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिये भी बड़े फ्रॉड हो रहे हैं। साइबर क्रिमिनल्स ऐसे मैसेजिंग ऐप पर ग्रुप बनाते हैं और लोगों को उसमें जोड़ लेते हैं। इसके बाद वह कई तरह के प्रलोभन से उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। इसलिए यह ज़रूरी है कि यूजर्स अपने व्हाट्सऐप और टेलीग्राम अकाउंट की सेटिंग को बदलते रहें। ताकि बिना उनकी मर्जी के उन्हें किसी ग्रुप में न जोड़ा जा सके।
घटना का दिया हवाला
जीरोधा के सीईओ ने बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुई घटना का हवाला देते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शेयर मार्केट की ऑनलाइन ट्रेनिंग देने वालों के झांसे में फंसकर 91 लाख रुपए गंवा दिए हैं। दरअसल, साइबर क्रिमिनल्स ने पीड़ित से ग्लोबल AI मार्ट ट्रेडिंग कॉम्पिटिशन में उनके लिए वोट करने को कहा था। इसके बाद उन्होंने पीड़ित से कुछ निवेश भी करवाया। जब तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपने साथ हो रही धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
वोट के बदले ट्रेनिंग का झांसा
पीड़ित को व्हाट्सऐप पर एक मैसेज मिला था, जिसमें वोट के बदले स्टॉक मार्केट में ट्रेनिंग का ऑफर दिया गया था। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ठगों के कहे अनुसार हर दिन वोट किया और कुछ समय बाद उसे 80 प्रतिभागियों वाले टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। निखिल कामथ ने लोगों से इस तरह के मामलों में अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines