Zero Income Tax State in India: भारत का इकलौता राज्य जहां नहीं लगता Income Tax! जानिए खास कानून

क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा राज्य है जहां मूल निवासियों को 1 रुपये भी Income Tax नहीं देना पड़ता? जानिए सिक्किम को मिली इस खास छूट की वजह क्‍या है.

Income Tax Rules.jpg

भारत में इनकम टैक्स फाइल करने का सीजन आते ही लोग अपने CA के चक्कर लगाने लगते हैं और बचत के रास्ते खोजने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक ऐसा राज्य भी है, जहां के मूल निवासियों को एक भी रुपया इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता?

विज्ञापन

जी हां! हम बात कर रहे हैं खूबसूरत राज्य सिक्किम (Sikkim) की. आइए जानते हैं कि सिक्किम के लोगों को यह खास छूट क्यों मिली है और इसके पीछे का कानूनी चक्कर क्या है.

विज्ञापन

सिक्किम के लोगों को क्यों नहीं देना पड़ता टैक्स?
इसके पीछे कोई नई सरकारी योजना नहीं, बल्कि हमारे देश का इतिहास और संविधान है. सिक्किम पहले एक स्वतंत्र राज्य (चोग्याल राजवंश के अधीन) था. साल 1975 में एक जनमत संग्रह (Referendum) के बाद सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना.

विज्ञापन

जब सिक्किम का भारत में विलय हुआ, तो वहां के पुराने कानूनों, परंपराओं और स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में Article 371F जोड़ा गया. इसके तहत सिक्किम को कई विशेष अधिकार दिए गए, जिनमें टैक्स से जुड़ी पुरानी व्यवस्था भी शामिल थी. बाद में भारतीय आयकर अधिनियम (Income Tax Act, 1961) में Section 10(26AAA) जोड़ा गया. इसके तहत कानून द्वारा मान्यता प्राप्त सिक्किमी (Sikkimese) निवासियों की कमाई को इनकम टैक्स से पूरी तरह बाहर रखा गया.

क्या सिक्किम में रहने वाले हर इंसान का टैक्स माफ है?
बिल्कुल नहीं! यह सबसे बड़ा कंफ्यूजन है- टैक्स में यह छूट सिर्फ उन लोगों को मिलती है जो कानूनी रूप से सिक्किमी की परिभाषा में आते हैं. वे लोग या उनके वंशज जिनका नाम सिक्किम के भारत में विलय से पहले के ऐतिहासिक रजिस्टरों में दर्ज है. अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे राज्य (जैसे UP, बिहार, दिल्ली आदि) से जाकर सिक्किम में बिजनेस कर रहा है या नौकरी कर रहा है, तो उस पर सामान्य भारत वाले टैक्स के नियम ही लागू होंगे और उसे ITR भरना पड़ेगा.

विज्ञापन

आसान शब्दों में कहे तो ये छूट सिक्किम की जमीन पर रहने वाले हर शख्स के लिए नहीं, बल्कि वहां के मूल निवासियों के साथ विलय के वक्त किए गए वादे की वजह से है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ