Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Young Indian Increased To Thailand : थाईलैंड…नाम तो सुना होगा। यह देश इन दिनों भारतीय युवाओं की धड़कन बन चुका है। सैर-सपाटा के लिए भारतीय युवा इस देश को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आपके भी मन में होगा कि कम से कम एक बार तो थाईलैंड की सैर करके आया जाए। आखिर यहां की हवा में खुशबू ही जो ऐसी है। साथ ही यहां के कई स्पॉट युवाओं को आकर्षित करते हैं। शायद यही कारण है कि थाईलैंड जाने वाले भारतीयों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। Airbnb की एक रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड जाने वाले भारतीय लोगों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
हाेम स्टे और होटल की ऑनलाइन बुकिंग करने वाले प्लेटफॉर्म Airbnb की ओर से जारी डेटा के मुताबिक साल 2023 में साल 2022 के मुकाबले थाईलैंड जाने वाले भारतीयों की संख्या में 60 फीसदी का उछाल आया है। साथ ही होली और ईस्टर के समय छुट्टियां बिताने के लिए रुकने की जगह तलाशने वालों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। डेटा के मुताबिक इस दौरान रुकने के लिए होटल आदि जगह तलाशने वाले लोगों की संख्या में 200 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

थाईलैंड जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी।
थाईलैंड जाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या जेनरेशन Z और मिलेनियल्स की है। जेनरेशन Z उसे कहा जाता है जिनका जन्म 1996 और 2010 के बीच हुआ है। वहीं मिलेनियल्स उन लोगों को कहा जाता है जिनका जन्म साल 1981 से 1996 के बीच हुआ है। Airbnb के डेटा के मुताबिक साल 2023 में थाईलैंड के लिए जेनरेशन Z और मिलेनियल्स की संख्या में 80 फीसदी की बढ़ोतरी आई।
थाईलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बैंकॉक है। इसके बाद फुकेट, चिआंग माई, कराबी और सामुई हैं। यही नहीं, भारतीयों को यहां का समुद्र का किनारा भी बहुत भाता है। यहां अकेले या दो लोग ज्यादा संख्या में आते हैं। हालांकि 3 से 5 और 5 से ज्यादा के ग्रुप में आने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

थाईलैंड जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी।
यह भी पढ़ें : बना रहे हैं विदेश जाने का प्लान? तो यहां 2 महीने के लिए बिना Visa के जाने का मौका, जानें सब कुछ
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।