नई दिल्ली: डाकघर एक सरकारी बॉडी है। डाकघर में खाता खोलना एक सुरक्षित विकल्प है। डाकघर में कई तरह की योजना भी चलती है। इसमें लोग बचत खाता खोलकर भी अच्छी ब्याज कमाते हैं। यह ग्राहकों को अनुकूल सुविधाएं प्रदान करता है। लेकिन अब रुपये की निकासी को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किए गए है। अगर आपका अकाउंट भी पोस्ट ऑफिस में है तो आपके लिए इन नियमों की जानकारी होना जरूरी है।
अभी पढ़ें – Gold Price Today: नवरात्रि के पहले दिन बढ़े सोने के दाम, चांदी लुढ़की, जानें ताजा भाव
सर्कुलर में फ्रॉड को लेकर किया गया सतर्क
संचार मंत्रालय की ओर से 25 अगस्त को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि अगर कोई ग्राहक 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी करना चाहता है तो उसे स्पेशल वेरिफिकेशन की जरूरत होगी। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया था कि 10,000 रुपये से अधिक की निकासी राशि पर सत्यापन करना आवश्यक होगा।
सिंगल हैंडेड वाले डाकघरों में अधिक निकासी के लिए सत्यापन प्रक्रिया को हटा दिया गया है। इसके अलावा कुछ शर्तों में पोस्ट ऑफिस द्वारा भी ट्रांजेक्शन चेक किया जा सकता है। डाकघर में बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने के लिए ऐसे नियम लाए गए हैं। इससे धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी।
निवासी की सीमा भी बढ़ाई गई
बैंकिंग से जुड़े फ्रॉड को रोकने के लिए लाए गए नियमों के अलावा डाकघर ने निकासी की सीमा भी बढ़ा दी है। पहले खाताधारक केवल 5000 रुपये तक ही निकाल सकते थे, जिसे अब बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया गया है। शाखा पोस्टमास्टर किसी भी ग्राहक के खाते में 50 हजार रुपये से अधिक का लेनदेन स्वीकार नहीं करेगा।
अभी पढ़ें – IRCTC Latest Update: भारतीय रेलवे ने नवरात्रि में स्पेशल E-Catering सेवाओं की घोषणा की, देखें- Menu
जैसा आपको ज्ञात होगा कि डाकघर में कोई भी खाता खोल सकता है। मिनिमम बैलेंस जो मेनटेन करना होता है वह सिर्फ 500 रुपये है। वर्तमान में यह 4 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश करता है, जो किसी भी अन्य बचत खाते से अधिक है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
2 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
3 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
6 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
7 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
9 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
11 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
12 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
15 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines