Railway Ticket Checking Campaign: अगर ऐसा कहें कि ट्रेनें ही आम लोगों की जिंदगी को भी चलाती हैं तो यह गलत नहीं होगा। एक आंकड़े के मुताबिक, हर रोज 2.5 करोड़ लोग भारतीय रेलवे के माध्यम से अपना सफर करते हैं। इनमें नौकरीपेशा वालों की संख्या बहुत अधिक है। आम नागरिक अपना शहर छोड़कर किसी दूसरे शहर में उम्मीदों को लेकर जाता है। रेलवे का किराया कम होता है, जिस कारण इससे लंबी दूरी तेजी से और कम रुपयों में पूरी की जा सकती है। हालांकि, हजारों में लोगों की ऐसी भी संख्या है जो टिकट लेना सही नहीं समझते, जो कि एक तरह का अपराध है।
पूर्व मध्य रेल बिना टिकट/उचित प्राधिकारी के यात्रा को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहा है ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकारी के यात्रा करने वाले यात्रियों को पड़का जा सके और उनपर जुर्माना भी लगा जाए। ऐसे यात्रियों के कारण जहां एक ओर टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व का नुकसान होता है।
समस्तीपुर मंडल में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 5903 यात्रियों से वसूली गई है। टिकट चेकिंग के दौरान यात्रियों से 47 लाख रुपये वसूले गए।
इन स्टेशनों पर चला अभियान
समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों, जैसे दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम, मोतिहारी, जयनगर और सीतामढ़ी समेत कई स्टेशनों पर टिकट चेकिंग का अभियान चलाया। ट्रेनों के अंदर बाहर लोगों को रोककर टिकट चेक की गई। बिना टिकट यात्री और अपर्याप्त टिकट लेकर यात्रा कर रहे लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।
वहीं, पिछले साल नवंबर में भी टिकट चेकिंग का अभियान चला गया था। दिनांक 22.11.2022 को समस्तीपुर मंडल में प्रात: 05.00 बजे से रात्रि 23.00 बजे तक 18 घंटे तक अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशनों एवं ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 68 लाख से अधिक की राशि बिना टिकट/उचित प्राधिकरण के कुल 9700 मामलों में जुर्माने के रूप में प्राप्त की गई थी।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
7 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines