Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Yes Bank and ICICI Bank Changed Rules : Yes बैंक और ICICI बैंक ने सेविंग्स अकाउंट से जुड़े नियम बदल दिए हैं। ये नियम सर्विस चार्ज से जुड़े हैं। साथ ही कुछ खास तरह के बैंक अकाउंट बंद भी किए जाएंगे। ICICI बैंक ने चेक बुक का इस्तेमाल महंगा कर दिया है। ये बदले हुए नियम 1 मई से लागू होंगे। अगर आपका अकाउंट इन दोनों बैंक में या किसी भी एक बैंक में है तो बदले हुए नियम जरूर जान लें।
1 मई से एक साल में 25 पेज वाली चेक बुक के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा लेकिन इसके ज्यादा के पेज के लिए चार्ज देना होगा। यह चार्ज 4 रुपये प्रति पेज के हिसाब से देना होगा। अभी तक 10-10 पेज की दो चेक बुक हर साल फ्री दी जाती हैं। इससे ज्यादा चेक बुक लेने पर 20 रुपये प्रति चेक बुक चार्ज देना होता है। साथ ही इस पर 18 फीसदी GST भी देना होता है। 20 रुपये की 10 पेज वाली चेक बुक का एक पेज 2 रुपये का हुआ। अब एक पेज के 4 रुपये देने होंगे।
यह भी पढ़ें : RBI ने बढ़ाई क्रेडिट कार्ड रखने वालों की टेंशन, इन पेमेंट्स पर जल्द लगा सकता है रोक
Yes बैंक ने नियमों में बदल ऐसे समय किया है जब दो दिन पहले ही Yes बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। वह 4 साल से जेल में बंद थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक कंपनी का गलत तरीके से 400 करोड़ रुपये का लोन स्वीकार किया था। कपूर को पहली बार मार्च 2020 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। ED और CBI ने यस बैंक में कथित धोखाधड़ी को लेकर राणा के खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज किए हैं। वह नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।