हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

YEIDA की सस्ते प्लॉट स्कीम में लोगों का दिखा उत्साह! मिले 1 लाख से ज्यादा आवेदन

YEIDA ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आवासीय भूखंड योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत केवल 451 प्लॉट के लिए आवेदन शुरू किया गया था। इसके तहत अब तक कुल 1.12 लाख आवेदन आए हैं।

विज्ञापन
YEIDA Plot Scheme 2024

YEIDA Plot Scheme: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट  के पास आवासीय प्लॉट प्रोजेक्ट  शुरू किया था। इसके तहत पेश किए गए  451 प्लॉट्स के लिए लाखों में एप्लिकेशन आए हैं। ये प्लॉट्स सेक्टर 24A में स्थित है। ये  ग्रेटर नोएडा को आगरा और मथुरा जैसे शहरों से जोड़ने वाली  यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

लाखों में आए आवेदन

जानकारी मिली है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ऑपरेशन अगले साल से शुरू हो सकता है। ऐसे में इस एयरपोर्ट के साथ बहुत सी नई संभावनाएं जुड़ी हुई हैं, जिसमें सस्ते घर, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास शामिल हैं। बता दें कि पिछले महीने YEIDA ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आवासीय भूखंड योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत केवल 451 प्लॉट के लिए आवेदन शुरू किया गया था। इसके तहत अब तक कुल 1.12 लाख आवेदन आए हैं।

जानकारी मिली है कि अथॉरिटी ने केवल रजिस्ट्रेशन से ही लगभग 4,800 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया है। एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह की जबरदस्त प्रतिक्रिया नोएडा एयरपोर्ट के पास आवासीय रियल एस्टेट की मांग को रेखांकित करती है।

YEIDA के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि इन आवासीय प्लॉट के अलॉटमेंट के लिए लकी ड्रॉ 27 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। ये भूखंड आगामी हवाई अड्डे, सेक्टर 21 में फिल्म सिटी और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास स्थित हैं।

YEIDA Plot Scheme 2024

कब शुरू हुई योजना?

बता दें कि यह योजना 31 अक्टूबर को शुरू की गई थी और 30 नवंबर को बंद हो गई। अधिकारी ने कहा कि रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट की मांग बढ़ गई है क्योंकि लोग निवेश करने और आगामी एयरपोर्ट के करीब रहने के इच्छुक हैं। आवासीय भूखंड योजना के लिए यह जबरदस्त प्रतिक्रिया भारी मांग को रेखांकित करती है।

इन रेसिडेंशियल प्लॉट को 5 कैटेगरी में डिवाइड किया गया है, जिसमें 120 वर्ग मीटर, 162 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 250 वर्ग मीटर और 260 वर्ग मीटर साइज के प्लॉट शामिल हैं।

डेटा से पता चला है कि 200 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 48,266 आवेदन आए, 162 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 36,523, 120 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए 24,063 और 250 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए केवल 1,837 आवेदन आए। 260 वर्ग मीटर के भूखंडों के लिए सबसे कम 1,333 आवेदन आए।

अलॉटमेंट में 120 वर्ग मीटर के 100 प्लॉट , 162 वर्ग मीटर के 169 प्लॉट , 200 वर्ग मीटर के 172 प्लॉट , 250 वर्ग मीटर के छह भूखंड और 260 वर्ग मीटर के चार प्लॉट शामिल हैं। प्लॉट की कीमत 25,900 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।

यह भी पढ़ें – YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट लेना कितना फायदेमंद? भविष्य में बढ़ जाएगी कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें