Yeida Scheme: नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. यहां हवाई अड्डे के आस-पास की जमीन के दाम अब और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं. दरअसल, ऐसा नये नियम के तहत हुआ है. यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने कुछ नए नियमों को लागू किया है ताकि एयरपोर्ट एरिया की सुरक्षा बढ़ सके. क्या है ये नए नियम और क्यों किए गए हैं लागू. जानिए पूरी बात.
क्या है नए नियम?
दरअसल, एयरपोर्ट अथॉरिटी का मानना है कि एयरपोर्ट रनवे पर एयरक्राफ्ट की सिक्योरिटी और इलाके की अंधाधुंध कंस्ट्रक्शन पर रोक लगाई जा सके. YIEDA के सीईओ का मानना है कि AAI ने स्पेशल कलर कोड वाला जोनिंग मैप बनाया है. इससे ये पता लगेगा कि एयरपोर्ट के आस-पास की इमारते कितनी ऊंची है और नहीं. अगर इनसे कंस्ट्रक्शन की मंजूरी नहीं लग गई तो उसको रिजेक्ट भी किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-अडाणी पावर को मिला मध्य प्रदेश से 1600 मेगावाट बिजली सप्लाई का ऑर्डर, कंपनी बनाएगी नया पावर प्लांट
क्या होगा इससे?
- एयरपोर्ट के रनवे और हवाई जहाज की सुरक्षा बढ़ाई जा सके.
- एयरपोर्ट के आसपास बेवजह की कंस्ट्रक्शन रोकी जा सके.
- इससे कम बिल्डिंग्स बनेंगी क्योंकि मंजूरी की प्रक्रिया सख्त हो जाएगी.
- प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ेंगी.
- जेवर और जेवर एयरपोर्ट के आसपास जिनकी जमीनें, दुकानें या मकान हैं, उनकी कीमत और बढ़ेंगी.
- एयरपोर्ट शुरू होने के बाद नौकरी के मौके, कंपनियों की एंट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ से इलाका बड़ा बिजनेस हब बन सकता है।
क्यों प्रॉपर्टी महंगी होगी?
अथॉरिटी के नए नियमों का सबसे बड़ा फायदा जेवर के जमीन, मकान और दुकान मालिकों को मिलेगा. यहां की प्रॉपर्टी की कीमतें पहले से ही ऊंचाई पर हैं और अब इनके और बढ़ने की संभावना है. आमतौर पर जब किसी इलाके में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनता है तो उसके आसपास आर्थिक गतिविधियां तेज हो जाती हैं और जमीन की मांग बढ़ जाती है. इसी कारण बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां इस क्षेत्र में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स तेजी से विकसित कर रही हैं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इसी साल शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक और बढ़ेगा. साथ ही, आईटी कंपनियों, बड़ी फर्मों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की दिलचस्पी भी इस क्षेत्र में और तेज़ी से बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें-अडाणी ग्रुप का हाइफा पोर्ट में निवेश सराहनीय, इजरायल में निवेश के अनेकों अवसर मौजूद
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
8 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
9 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
10 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
13 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
14 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
15 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
16 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
16 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines