YEIDA Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने रेजिडेंशियल प्लाट की एक स्कीम निकाली है। जिसके लिए आवेदन इस महीने खत्म हो जाएंगे। किफायती दामों में प्लॉट खरीदने वालों के लिए केवल 5 दिन का समय बचा है। यीडा ने स्कीम के तहत कुल सेक्टर-24 A में 451 प्लॉट निकाले, जिसके लिए आवेदन 30 नवंबर तक ही कर सकते हैं। प्राधिकरण ने ये प्लॉट आवासीय, औद्योगिक और कमर्शियल डेवलपमेंट के इरादे से निकाले हैं।
30 नवंबर आखिरी तारीख
यीडा की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो केवल 5 दिन का समय ही बचा है। क्योंकि 30 नवंबर के बाद 451 प्लॉट के लिए कोई भी आवेदन नहीं लेगा। अगर आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले यीडा की ऑफिशियल साइट पर जाएं। वेबसाइट खोलते ही सबसे पहले प्लॉट से जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी। इसमें मांगी गई सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक पढ़कर भर दें। आवेदन के लिए 600 रुपये रखी गई है। यीडा इस के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही ले रहा है।
ये भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट के पास सस्ते प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, आज ही करें आवेदन
27 दिसंबर को ड्रॉ का आयोजन
YEIDA की पिछली प्लॉट स्कीम में भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। इसमें आवेदन करने वाले लोगों के लिए ड्रॉ का आयोजन किया गया था। इस बार भी यीडा प्लॉट का आवंटन ड्रॉ के जरिए ही कराएगा। जिसके लिए 27 दिसंबर 2024 की तारीख तय की गई है। पिछली बार की बात करें तो ड्रॉ का आयोजन इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया गया था। इसके लिए दो शीशे के बॉक्स रखे थे जिसमें लाभार्थियों के नाम की पर्चियां रखी गई थीं। पिछली बार 120, 162 और उसके बाद 200 वर्ग मीटर के प्लॉट निकाले गए थे।
वहीं, इस बार यीडा ने सेक्टर-24 A में 120 वर्ग मीटर के 100 प्लॉट, 162 वर्ग मीटर के 169 प्लॉट, 200 वर्ग मीटर के 172 प्लॉट, 250 वर्ग मीटर के 6 प्लॉट और 260 वर्ग मीटर के 4 प्लॉट निकाले हैं। इस स्कीम को हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए निकाला गया है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024 में कौन लोग नहीं कर सकते आवेदन? सेक्टर-24 ए में हैं 451 प्लॉट
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
4 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
8 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
8 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
9 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
15 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines