हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जेवर एयरपोर्ट के पास सस्ते प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, आज ही करें आवेदन

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में प्लॉट खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इस महीने के आखिर तक जेवर एयरपोर्ट के पास किफायती दामों में प्लॉट खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Meta AI

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में घर बनाने या बिजनेस के लिए जमीन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अभी 10 दिन का समय है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) एक शानदार मौका लेकर आया है। YEIDA ने 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली के अवसर पर एक खास प्लॉट स्कीम लॉन्च की थी। इस स्कीम के तहत कुल 451 प्लॉट निकाले गए, जिन्हें आवासीय, औद्योगिक और कमर्शियल डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इन प्लॉट को खरीदने के लिए आवेदन 30 नवंबर तक किए जाएंगे।

YEIDA की स्कीम

इस योजना के तहत 451 प्लॉट निकाले गए हैं, जो सेक्टर-24 A में हैं। यीडा की ये स्कीम हिट मानी जा रही है, क्योंकि इसकी लोकेशन जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास है। जिसकी वदह से लोग इस स्कीम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ये सभी वर्गों के लोगों के लिए हैं, जिसमें 120 वर्ग मीटर के 100 प्लॉट, 162 वर्ग मीटर के 169 प्लॉट, 200 वर्ग मीटर के 172 प्लॉट, 250 वर्ग मीटर के 6 प्लॉट और 260 वर्ग मीटर के 4 प्लॉट निकाले गए हैं।

ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024 में कौन लोग नहीं कर सकते आवेदन? सेक्टर-24 ए में हैं 451 प्लॉट

विज्ञापन

30 नवंबर तक आवेदन

इस योजना के तहत आप भी प्लॉट खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन 30 नवंबर तक किए जाएंगे। आवेदन के लिए सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर दी गई नई स्कीम का पहला ऑप्शन चुनें। मांगी गई सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें। आवेदन फॉर्म में सही जानकारी देना अनिवार्य है। आवेदन करने की फीस 600 रुपये रखी गई है। ध्यान रहे कि इस योजना के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। प्लॉट का आवंटन ड्रॉ के जरिए किया जाएगा। जिसका आयोजन 27 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।

प्राधिकरण ने इन प्लॉट को खरीदने वालों को सुविधा देने के लिए बैंकों से लोन दिलाने पर मुहर लगाई है। जिनके पास पूरे पैसे नहीं है। ऐसे लोगों को एकमुश्त भुगतान के लिए 4 बैंकों से लोन मिल सकता है। इसके लिए यीडा और इन 4 बैंकों का समझौता हो चुका है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: DDA Flats Scheme 2024: कर लें तैयारी! नवंबर की इस तारीख से मिलेंगे सस्ते फ्लैट, जानें आवेदन का तरीका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola