YEIDA Plot Scheme: 2024 में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की सस्ती प्लॉट वाली कई योजनाओं के लिए आवेदन बंद कर दिए गए। नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास 451 प्लॉट लाए गए जिसके लिए दिसंबर 2024 में ड्रॉ निकाला गया। अब जिन लोगों ने यीडा की सेक्टर- 17, 18 और 22डी में निकाले गए प्लॉट वाली स्कीम में आवेदन किया है, उनके लिए प्लॉट की नीलामी का आयोजन किया जाएगा। जानिए ई-नीलामी की डेट और साथ ही ये भी कि यीडा की कौन सी दूसरी योजना में आप अप्लाई कर सकते हैं।
20 जनवरी को ई-नीलामी
प्राधिकरण ने ये प्लॉट सेक्टर- 17, 18 और 22डी में लॉन्च किए गए हैं। सेक्टर 17 में 6 प्लॉट हैं, सेक्टर 18 में 5 प्लॉट और सेक्टर 22डी में 9 प्लॉट दिए जाएंगे। जिन लोगों ने जिस सेक्टर के प्लॉट के लिए आप्लाई किया है, उसकी किस्मत का फैसला 20 जनवरी को हो जाएगा। 20 जनवरी 2025 को नीलामी में इन सभी प्लॉट के मालिकों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! जेवर एयरपोर्ट के पास YEIDA लॉन्च करेगा सस्ते प्लॉट की नई योजना
किस साइज के प्लॉट?
यीडा यूं तो सभी वर्गों के लिए अलग-अलग प्राइज के प्लॉट लेकर आता है। लेकिन यह प्लॉट थोड़े महंगे हैं। जिसनका आकार भी बड़ा है। 11,513.72 वर्गमीटर से लेकर 89,034 वर्गमीटर तक के साइज वाले ये सभी प्लॉट अब नीलामी के लिए तैयार हैं। सेक्टर 17 के प्लॉट का साइज 11,513.72 से 24,282 वर्गमीटर रखा गया है। इसका बेस प्राइस 32,375 रुपए प्रति वर्गमीटर है। सेक्टर 18 के प्लॉट का साइज 16,188 वर्गमीटर और सेक्टर 22डी वाले प्लॉट्स का साइज 20,235 वर्गमीटर से 89,034 वर्गमीटर तक रखा गया है।
यीडा की नई स्कीम
प्राधिकरण ने बीते साल एक स्कीम लॉन्च की थी, जिसको किन्हीं कारणों के चलते बीच में ही रोकना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर से यीडा के यह प्लॉट्स बिकने के लिए तैयार हैं। जेवर एयरपोर्ट के पास जल्द ही इनको लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यीडा जिन जमीनों को लाने की योजना बना रहा है वह सेक्टर 18 में हैं, जो पहले कानूनी विवादों में फंसी थी। हालांकि अब यह मामला सुलझ गया है। इस जमीन पर प्राधिकरण को फिर से कब्जा मिल गया है। अगर जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदना चाहते हैं तो यीडा की स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Post Office की इन 7 स्कीम्स में है बड़ा दम, 7% से ज्यादा मिलता है ब्याज
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
7 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
13 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
15 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
17 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
17 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
18 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
19 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
21 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
21 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines