YEIDA Plot Scheme: यमुना प्राधिकरण ने प्लॉट स्कीम के तहत 361 प्लॉट लॉटरी के तहत आवेदकों को दिए। जिन लोगों का इस ड्रा में नाम नहीं आया उन्होंने कई सवाल उठाए। इस सब के बाद जिनको प्लॉट नहीं मिला वह अपना रिफंड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए प्राधिकरण ने 72 घंटे का समय दिया था, जो समय पूरा हो चुका है। अब लोगों के मन में एक ही सवाल है कि उनका पैसा कब वापस आएगा?
लोग क्यों कर रहे बवाल?
YEIDA ने जिन लोगों को प्लॉट अलॉट किए है वह किस्तों में पैसे जमा करना शुरू कर देंगे। लेकिन जिन लोगों को प्लॉट नहीं मिले हैं वह अपना जमा किया पैसा वापस मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, YEIDA रिफंड का काम 72 घंटे में शुरू कर देगा। हालांकि अब तक 72 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन प्राधिकरण ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही रिफंड आवेदकों के खाते में भेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: YEIDA ने जारी की लॉटरी की लिस्ट, यहां देखें अपने प्लॉट की जानकारी
लॉटरी का आयोजन
10 अक्टूबर को YEIDA ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में प्लॉट आवंटन का आयोजन किया। जहां 1877 आवेदक भी मौजूद थे। इस दौरान सभी के नाम की पर्चियां कांच के डिब्बे में रखी गईं। इन बॉक्स से पर्चियां निकालकर लाभार्थी को मंच पर बुलाया गया। लाइव के दौरान कई बार अधिकारियों को भीड़ संभालना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि लोग प्लॉट के भुगतान को लेकर शिकायत कर रहे थे।
लाभार्थी कैसे चेक करें अपना नाम?
YEIDA ने लॉटरी के बाद आधिकारिक साइट पर लाभार्थियों की सूची जारी की है। जिसमें बताया गया कि आवंटन के बाद भूखंडों की चेक लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन लोगों ने अभी तक भूखंड से संबंधित कार्यवाही शुरू नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द इसे शुरू कर देना चाहिए। जिन लोगों को प्लॉट दिए गए हैं वह लोग YEIDA की ऑफिशियल साइट (https://yamunaexpresswayauthority.com/) पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: YEIDA का एक और धमाकेदार ऑफर! पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ‘चुनिए अपना खुद का घर’
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
8 mins agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
1 hr ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
2 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
2 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
5 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
6 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
6 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
15 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
17 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines