YEIDA से लोग वापस क्यों मांग रहे अपने पैसे? हजारों लोगों को 72 घंटे बाद भी नहीं मिला रिफंड

YEIDA Plot Scheme: यीडा ने आवासीय प्लॉट योजना के लॉटरी निकाली है। इसके लिए लाखों लोगों ने आवेदन किए थे। इसमें जिन लोगों का नाम लॉटरी में आया उसको प्लॉट दिए गए। लेकिन जिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिला अब वह लोग रिफंड के इंतजार में हैं।

YEIDA Plot Scheme
विज्ञापन

YEIDA Plot Scheme: यमुना प्राधिकरण ने प्लॉट स्कीम के तहत 361 प्लॉट लॉटरी के तहत आवेदकों को दिए। जिन लोगों का इस ड्रा में नाम नहीं आया उन्होंने कई सवाल उठाए। इस सब के बाद जिनको प्लॉट नहीं मिला वह अपना रिफंड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए प्राधिकरण ने 72 घंटे का समय दिया था, जो समय पूरा हो चुका है। अब लोगों के मन में एक ही सवाल है कि उनका पैसा कब वापस आएगा?

लोग क्यों कर रहे बवाल?

YEIDA ने जिन लोगों को प्लॉट अलॉट किए है वह किस्तों में पैसे जमा करना शुरू कर देंगे। लेकिन जिन लोगों को प्लॉट नहीं मिले हैं वह अपना जमा किया पैसा वापस मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  YEIDA रिफंड का काम 72 घंटे में शुरू कर देगा। हालांकि अब तक 72 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन प्राधिकरण ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही रिफंड आवेदकों के खाते में भेज दिया जाएगा।

Advertisment

लॉटरी का आयोजन

10 अक्टूबर को YEIDA ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में प्लॉट आवंटन का आयोजन किया। जहां 1877 आवेदक भी मौजूद थे। इस दौरान सभी के नाम की पर्चियां कांच के डिब्बे में रखी गईं। इन बॉक्स से पर्चियां निकालकर लाभार्थी को मंच पर बुलाया गया। लाइव के दौरान कई बार अधिकारियों को भीड़ संभालना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि लोग प्लॉट के भुगतान को लेकर शिकायत कर रहे थे।

लाभार्थी कैसे चेक करें अपना नाम?

YEIDA ने लॉटरी के बाद आधिकारिक साइट पर लाभार्थियों की सूची जारी की है। जिसमें बताया गया कि आवंटन के बाद भूखंडों की चेक लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन लोगों ने अभी तक भूखंड से संबंधित कार्यवाही शुरू नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द इसे शुरू कर देना चाहिए। जिन लोगों को प्लॉट दिए गए हैं वह लोग YEIDA की ऑफिशियल साइट (https://yamunaexpresswayauthority.com/) पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ