Yeida Plot Scheme 2024: उत्तर प्रदेश सरकार सस्ते प्लॉट की एक स्कीम लेकर आई। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yeida) सस्ते प्लॉट दे रहा है, जिसके लिए लाखों लोगों ने आवेदन किए। Yeida ने इसके लिए लॉटरी सिस्टम निकाला है। जिन आवेदकों ने इसमें आवेदन किया है उनका चयन लॉटरी के तहत किया जाएगा। इस लॉटरी की लिस्ट 10 अक्टूबर को आएगी, इसकी जानकारी Yeida ने दी है। इसके पहले प्राधिकरण ने उन लोगों की लिस्ट जारी कर चुका है जिन्होंने आवेदन किया था।
361 प्लॉट के लिए निकलेगी लॉटरी
इस योजना के तहत 187577 लोगों ने आवेदन दिया था। जबकि इसमें केवल 361 प्लॉट ही शामिल हैं। इसके लिए ही लॉटरी की लिस्ट जारी की जाएगी। इनमें से भी उन्हीं लोगों को प्लॉट दिए जाएंगे जो कीमत का एक मुश्त भुगतान करेंगे।
ये भी पढ़ें: सस्ते में घर का सपना करें साकार…कीमत 21 लाख से शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई
कैसे होगा भुगतान?
361 आवासीय प्लॉट किको मिलने वाले हैं इसका फैसला कल हो जाएगा। प्लॉट दिए जाने के बाद उनका भुगतान करना होगा, जिसके लिए Yeida ने कुछ नियम बनाए हैं। इसमें आवेदकों को सबसे पहले एकमुश्त भुगतान की सुविधा दी जाएगी। उसके बाद 50 फीसद रकम जमा करनी होगी और फिर बाकी की बची हुई रकम जमा करनी होगी। 30 प्रतिशत राशि एकमुश्त और 70 प्रतिशत किस्त भी जमा की जा सकती है।
कितने लोग शामिल होंगे?
ड्रॉ प्रक्रिया ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में की जाएगी। हालांकि इसमें ऑनलाइन भी शामिल हुआ जा सकता है। प्राधिकरण ने इसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या को कम कर दिया था। संख्या को देखते हुए ही इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। जिसमें केवल 1877 आवेदक ही शामिल हो पाएंगे। उनकी मौजूदगी में ही नामों की पर्ची निकाली जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Sarkari Yojana: इन 5 सरकारी योजनाओं में मिलता है सस्ते में घर! ऐसे उठा सकते हैं लाभ
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
3 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
3 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
4 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
8 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
9 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
10 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
11 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
11 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines