YEIDA Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की रेजिडेंशियल प्लाट वाली स्कीम इस महीने खत्म हो जाएगी। इसके लिए 30 नवंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिन लोगों ने अभी तक इस स्कीम में जिसने अप्लाई नहीं किया है उनके पास ये आखिरी मौका है। इस स्कीम में वह लोग भी अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास प्लॉट खरीदने के लिए रुपये नहीं हैं। जी हां क्योंकि उसके लिए यीडा के साथ 4 बैंकों ने समझौता किया है। जो इच्छुक आवेदकों को प्लॉट की कीमत का 90 फीसद तक लोन दे रहे हैं।
यीडा का किन बैंकों से हुआ समझौता?
YEIDA ने सेक्टर-24 ए में ये प्लॉट लान्च किए हैं। जिसमें 120 वर्ग मीटर, 162 वर्ग मीटर 200 वर्ग मीटर 250 वर्ग मीटर और 260 वर्ग मीटर प्लॉट निकाले गए हैं। इन सभी प्लॉट की संख्या अलग-अलग है। प्राधिकरण ने इस स्कीम में उन लोगों का भी पूरा ध्यान रखा है जिनके पास प्लॉट खरीदने के लिए पर्याप्त राशि नहीं है। उन लोगों के लिए यीडा ने 4 बैंकों से समझौता किया है, जो प्लॉट लेने के इच्छुक लोगों को लोन दिया जाएगा। जिन बैंकों से यीडा ने समझौता किया है उसमें ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा, HDFC और SBI बैंक का नाम शामिल है।
ICICI बैंक लोन
जैसा कि ऊपर दी गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि यीडा प्लॉट स्कीम के लिए ICICI बैंक लोन दे रहा है। यहां पर प्लॉट की कुल कीमत का 90 फीसद तक का लोन मिल सकता है। लेकिन इसके लिए कैवल 28 नवंबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं। बैंक के इस ऑफर में प्रोसेस फीस ली जाएगी, लोन का इंटरेस्ट 11 प्रतिशत रहेगा। बैंक का कहना है कि जो भी एक्ट्रा इंटरेस्ट रहेगा उसको वापस कर दिया जाएगा।
यहां मिलेगी पूरी जानकारी
यीडा की इस योजना से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए जानकारी के लिए यीडा के सर्विस सेंटर के व्हाट्सएप नंबर 8700296403 पर बात कर सकते हैं। इसके इलावा query@yammunexparesswayauthority.com पर मेल पर भी योजना के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा 0120-2395152, 0120-2395157 नंबर पर भी कॉल करके पता कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: YEIDA Scheme 2024: इस महीने के आखिर तक सस्ते प्लॉट लेने का मौका! यहां करें आवेदन
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
17 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines