YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) की 451 प्लॉट वाली स्कीम के लिए आवेदन बंद किए जा चुके हैं। ये सभी प्लॉट नोएडा सेक्टर 24ए में निकाले गए हैं। जिन लोगों ने इस स्कीम में प्लॉट के लिए अप्लाई किया है उनको अब प्लॉट के आवंटन का इंतजार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें किन लोगों को वरीयता दी जाएगी? आपको बता दें अथॉरिटी ने इस स्कीम के लिए किस्तों में पैसे जमा करने का ऑप्शन रखा है, साथ ही एकमुश्त भुगतान भी किया जा सकता है। अब सवाल ये उठता है कि इन दोनों पेमेंट के तरीकों में किन लोगों को प्लॉट मिलने के ज्यादा चांस हैं।
किस्त और एकमुश्त भुगतान
YEIDA की स्कीम में सभी आवेदकों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। जिन लोगों की प्लॉट के लिए एक बार रकम जमा करने की क्षमता है वह भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के पास एकमुश्त रकम नहीं है वह भी किस्तों में जमा कर सकते हैं। लेकिन पिछली बार यीडा की ड्रॉ प्रक्रिया में उन लोगों ने को वरीयता दी गई थी जिन्होंने एकमुश्त भुगतान किया था। इस बार भी एकमुश्त भुगतान करने वालों को प्रथमिकता दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा वासी याद कर लें दिसंबर की ये तारीख! अब सस्ते प्लॉट के लिए निकलेगा ड्रॉ
इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि किस्त का ऑप्शन चुनने वाले आवेदकों को प्लॉट नहीं दिए जाएंगे। इसका चयन लास्ट में ड्रॉ के जरिए ही होता है। जिसका नाम पर्ची में आता है उसको प्लॉट हर हाल में दिया जाता है, फिर चाहे वह उसका भुगतान किस्तों में करें या एक साथ। बस आपके पास सभी डॉक्यूमेंट्स सही होने चाहिए और पेमेंट दिए गए समय पर ही करें।
27 दिसंबर को ड्रॉ का आयोजन
प्लॉट के आवांटन के लिए ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तारीख 27 दिसंबर 2024 तय की गई है। नए साल के शुरू होने से पहले यीडा की स्कीम में आवेदन करने वालों को उनको प्लॉट दे दिए जाएंगे। इसमें उन आवेदकों के नाम की पर्ची होगी जिनको प्लॉट दिया जाना है। वहीं, जिन लोगों को प्लॉट नहीं मिलेंगे उनके डॉक्यूमेंट्स में कोई कमी होने की वजह से आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: अपना आशियाना बनाने का खास मौका, कम कीमत पर खरीदें बड़ा प्लॉट!
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
7 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
8 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
16 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines