YEIDA plot scheme 2024: दिवाली पर यीडा एक और बंपर ऑफर का ऐलान करने वाला है। इस बार 200, 300 नहीं बल्कि पूरे 2 हजार के करीब प्लॉट निकाले जाएंगे। नई योजना में 60, 90, 120, 162, 200 और 300 वर्ग मीटर के प्लॉट होंगे। पिछली बार 361 प्लॉट लाए गए जो 4 हजार वर्ग तक के थे। इस बार यीडा ने प्लॉट कम वर्ग मीटर के रखे हैं ताकि हर वर्ग के लोग इसमें हिस्सा ले सकें। यीडा की पिछली स्कीम काफी सफल रही, इसमें जिन लोगों को प्लॉट नहीं मिले थे वह इस स्कीम में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
इस बार होंगे 2 हजार प्लॉट
यीडा की 361 प्लॉट की स्कीम के खत्म होने के बाद अब ये नई स्कीम लाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए 22 अक्तूबर को नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। दीवाली से पहले लोगों के लिए यीडा का ये तोहफा होगा। इसमें जिन उन लोगों का भी ध्यान रखा जाएगा जो छोटे प्लॉट लेना चाहते हैं। यीडा ने इस बार 60, 90, 120, 162, 200 और 300 वर्ग मीटर के प्लॉट निकालने का फैसला किया। इन प्लॉट की संख्या करीब 2 हजार के आसपास होगी। पिछली बार के प्लॉट में 4 हजार वर्ग मीटर तक के प्लॉट थे।
कैसे करें आवेदन?
जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम के लिए आवेदन 22 अक्टूबर से खोले जाएंगे। जो भी लोग आवेदन करना चाहते हैं वह प्राधिकरण की साइट पर जाएं, वहां पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्कीम का लिंक दिखेगा। उसी में स्टेप बाई स्टेप करके मांगी गईं सारी जानकारियां भर दें।
ये भी पढ़ें: YEIDA का एक और धमाकेदार ऑफर! पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ‘चुनिए अपना खुद का घर’
यीडा की 361 प्लॉट वाली स्कीम में करीब 2 लाख लोगों ने अप्लाई किया था। इस स्कीम को लेकर उम्मीदें जताई जा रही हैं कि आवेदको की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। क्योंकि इस स्कीम के तहत हर वर्ग के लोगों को आवासीय प्लॉट देने का लक्ष्य रखा गया है।
आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण ने दो दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा में NAEC अपैरल यीडा पार्क के साइट ऑफिस का इनोग्रेशन किया है। इसके जरिए यीडा अब प्लॉट और फ्लैट के अलावा रोजगार भी देगा। इस पार्क में कई कंपनियां खोली जाएंगी जहां पर लगभग 3 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें: सस्ते घर और प्लॉट के बाद YEIDA देगा नौकरियां! अपैरल पार्क के उद्घाटन पर किया ऐलान
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines