YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक नई योजना लाई है। इस योजना में करीब 20 प्लॉट निकाले गए हैं। ये नई ग्रुप हाउसिंग योजना औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लाई गई है। प्राधिकरण ने ये प्लॉट सेक्टर- 17, 18 और 22डी में निकाले हैं। यीडा ने सेक्टर 17 में 6 प्लॉट, सेक्टर 18 में 5 प्लॉट और सेक्टर 22डी में 9 प्लॉट निकाले हैं। अगर आप इस स्कीम में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आज ही आवेदन करें।
कितना बड़ा होगा प्लॉट?
प्लॉट का आकार 11,513.72 वर्गमीटर से लेकर 89,034 वर्गमीटर तक रखा गया है। सेक्टर 17 में जो प्लॉट है उसका आकार 11,513.72 वर्गमीटर से लेकर 24,282 वर्गमीटर होगा। वहीं, सेक्टर 17 वाले प्लॉट का बेस प्राइस 32,375 रुपए प्रति वर्गमीटर तक रखा गया है। इसके अलावा सेक्टर 18 में प्लॉट 16,188 वर्गमीटर के प्लॉट और सेक्टर 22डी में प्लॉट का आकार 20,235 वर्गमीटर से शुरू होकर 89,034 वर्गमीटर तक का होगा।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: कहीं गलती तो नहीं कर दी! सस्ते प्लॉट के लिए आपने क्या चुना पेमेंट का ऑप्शन?
कितने रुपये जमा करने होंगे?
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए एक तय रकम का भुगतान करना होगा, जो बयाना राशि भी हो सकती है। यह राशि 3.73 करोड़ रुपये से लेकर 30.27 करोड़ रुपये तक हो सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इस स्कीम में हिस्सा लेना है तो इसके लिए प्रोसेस जरूरी रखा गया है।
आपको बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन गुरुवार से शुरू कर दिए गए हैं। जिसके लिए आखिरी तारीख 18 दिसंबर रखी गई है। प्लॉट आवंटन के लिए ई-नीलामी का आयोजन किया जाएगा। ई-नीलामी के लिए 20 जनवरी 2025 की तारीख तय की गई है। इस स्कीम से जुड़ी तमाम जानकारियां यीडा का ऑफिशियल साइट से ले सकते हैं।
यीडा की451 प्लॉट वाली स्कीम
इसके पहले यीडा की सभी स्कीम काफी सफल रही हैं। हाल ही में यीडा ने आवासीय स्कीम के तहत 451 प्लॉट की एक स्कीम निकाली थी, जिसके लिए आवेदन बंद कर दिए हैं। इस स्कीम में लाखों लेगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्लॉट के आवंटन के लिए 27 दिसंबर 2024 को ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा वासी याद कर लें दिसंबर की ये तारीख! अब सस्ते प्लॉट के लिए निकलेगा ड्रॉ
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
4 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
4 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
5 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
10 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
11 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
12 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
12 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines