YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना प्राधिकरण ने अफोर्डेबल प्लॉट की एक स्कीम निकाली थी। इस स्कीम के तहत बहुत से लोगों ने आवेदन किया। जिसमें से कुछ लोगों ने अपना आवेदन बीच में ही रद्द कर दिया या कई को प्लॉट ही नहीं मिले, ऐसे लोगों को उनका जमा किया हुआ पैसा वापस दिया जाता है। इस रिफंड प्रोसेस के बारे में वह सभी लोग जानना चाहते हैं, जिनका पैसा फंसा है। आज आपको बताएंगे कि कैसे रिफंड के लिए अप्लाई कैसे करना है और कैसे इसका अपडेट लिया जा सकता है।
कब तक आएगा मनी रिफंड?
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना RPS-08/2024 निकाली। इस योजना में लोगों को यमुना-एक्सप्रेसवे इलाके में जमीन खरीदने का मौका देती है। फिलहाल इसके रिफंड का अपडेट जानने में लोगों की काफी दिलचस्पी है। कुछ दिन पहले तक रिफंड 72 घंटों में आने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अभी इसके पूरे प्रोसेस में 90 दिनों का समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में लॉन्च होगी ‘सस्ते घर’ की स्कीम! योजना के लिए यमुना अथॉरिटी ने दिए प्लॉट
रिफंड के लिए कैसे अप्लाई करें?
जिन लोगों को रिफंड के लिए अप्लाई करना है वह सबसे पहले अथॉरिटी में अपनी एप्लीकेशन दे सकते हैं। रिफंड का आवेदन देने के बाद लिखित स्वीकृति के लिए लगभग 90 दिनों का समय लगेगा। इसके बाद आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा और मनी रिफंड कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि यीडा प्लॉट और फ्लैट दोनों के लिए रिफंड की सेवा प्रदान करती है।
कैसे लें रिफंड का अपडेट?
अगर रिफंड से जुड़ा अपडेट लेना है तो उसके लिए अथॉरिटी की ऑफिशियल मेल (@yamunaexpresswayauthority.com) पर अपनी समस्या लिखकर भेज सकते हैं। इसके लिए हेल्प डेस्क या इस नंबर (9871964919) पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्प डेस्क की इस मेल आईडी (yeida.helpdesk@medhaj.com) पर मेल भेजें। लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा में 44 साल बाद भी नहीं हुई इन फ्लैटों की रजिस्ट्री! अब सैनिकों को छोड़ना पड़ेगा अपना घर?
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
4 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
4 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines