YEIDA Plot Scheme 2025: यमुना एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण अक्सर अपनी सस्ती स्कीम के लिए काफी चर्चा में रहता है। पिछले साल दिसंबर में यीडा ने नोएडा सेक्टर 24 ए में 451 प्लॉट की इस स्कीम निकाली थी, जिसमें लाखों लोगों ने आवेदन दिया था। जमीन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए नए साल पर नई स्कीम के साथ यीडा एक बार फिर से तैयार है। 2024-25 के लिए सेक्टर 18 में अपनी तीसरी आवासीय प्लॉट योजना शुरू करने वाला है, जिसके लिए RERA के जरिए रजिस्ट्रेशन होगा।
YEIDA की तीसरी प्लॉट योजना
2024 में यमुना एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने दो बड़ी प्लॉट स्कीम लॉन्च की। जुलाई में 363 प्लॉट की योजना में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए थे। इसके बाद नवंबर में यीडा 451 प्लॉट की योजना लेकर आया। जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। इस योजना के तहत प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया ड्रॉ के जरिए की गई। जिसका आयोजन 27 दिसंबर 2024 को किया गया। इसी कड़ी में यीडा फिर से नई योजना लाने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme: क्या होता है सस्ते प्लॉट के ड्रॉ का तरीका? यहां समझिए पूरा प्रोसेस
सेक्टर 18 में होंगे प्लॉट
प्राधिकरण नई प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के पास लॉन्च करने वाला है। सेक्टर 18 की ये जमीनें पहले कानूनी विवादों में फंसी थी, जिसको अब सुलझा लिया गया है। आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण ने 2009 में सेक्टर 18 और सेक्टर 20 में प्लॉट की योजना शुरू की थी। जिसको कानूनी मामलों के चलते रोकना पड़ा था। हालांकि अब जमीन पर प्राधिकरण को कब्जा मिल गया है। अब इन प्लॉट को लोगों के लिए लाने की योजना बनाई जा रही है।
रिपोर्ट्स ते मुताबिक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आवास योजनाओं से बचे हुए फ्लैट, प्लॉट और दुकानों को भी बेचने की योजना बना रहा है। इसके अलावा जो लोग अपनी प्रोपर्टी का भुगतान नहीं कर पाए या अन्य मुद्दों के चलते रद्द की गई प्रोपर्टी को भी आने वाली योजनाओं में शामिल किया जाएगा। इसके लिए RERA के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका! सस्ते प्लॉट वाली स्कीम में आज ही करें आवेदन
संबंधित खबरें
जिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
2 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
3 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
4 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
5 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
6 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
6 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
7 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines