हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सस्ते में घर का सपना करें साकार...कीमत 21 लाख से शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

YEIDA New Housing Scheme: अगर आप भी काफी टाइम से सस्ते घर का सपना देख रहे हैं तो YEIDA आपके लिए नई हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

YEIDA New Housing Scheme: क्या आप भी काफी टाइम से नोएडा या ग्रेटर नोएडा में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इस स्कीम के तहत आपको सस्ते दामों पर बेहतरीन फ्लैट्स मिल रहे हैं। खास बात यह है कि इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 21 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। नवरात्रि में पहले आप चाहें तो इन शानदार फ्लैट्स को बुक करा सकते हैं। चलिए पहले इस स्कीम के फायदे जानें…

सस्ते दाम पर 1 BHK और 2 BHK फ्लैट्स

बता दें कि इस स्कीम में 1 BHK और 2 BHK फ्लैट्स बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। ये फ्लैट्स जेवर एयरपोर्ट के नजदीक स्थित हैं, जो इस इलाके में रियल एस्टेट की कीमतों को बढ़ा रहा है। वहीं, इस स्कीम में कुल 1,239 फ्लैट्स हैं जो पहले आओ, पहले पाओ के बेस पर बेचे जाएंगे। आप ऑनलाइन आवेदन करके अपनी पसंद का फ्लैट चुन सकते हैं। आइए अब फ्लैट्स की कीमतों पर भी एक नजर डालते हैं…

फ्लैट्स की कीमतें

सबसे पहले बात करें अफोर्डेबल फ्लैट्स कि जिसमें 1 BHK के फ्लैट शामिल हैं जिसका साइज 29.76 वर्ग मीटर है और इन फ्लैट्स की कीमत 20.72 लाख रुपये से शुरू होकर 23.37 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, S+4 कैटेगरी के 1 BHK फ्लैट जिनका साइज 54.75 वर्ग मीटर है इनकी कीमत 33.05 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। जबकि S+16 कैटेगरी 2 BHK फ्लैट जिसका साइज 99.86 वर्ग मीटर है इनकी कीमत 45.09 लाख रखी गई है।

ये भी पढ़ें : दिवाली से पहले बुरी खबर! भारत को छोड़ Apple को करना पड़ सकता है चीन का रुख, जानें क्या है वजह

निवेश का शानदार मौका!

जेवर एयरपोर्ट के बनने से इस इलाके में रियल एस्टेट की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे यह निवेश के लिए एक शानदार ऑप्शन बन गया है। इस योजना के तहत खरीदे गए फ्लैट्स का मूल्य भविष्य में और बढ़ने की संभावना है। आप इस योजना के तहत फ्लैट को आसान किस्तों में भी खरीद सकते हैं।

कैसे और कहां करें आवेदन?

इस योजना के लिए आवेदन 19 सितंबर 2024 से जारी हैं जो 31 मार्च 2025 तक जारी रहेंगे। आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क और ईएमडी जमा करना होगा। अगर आप इस स्कीम के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं, तो आप YEIDA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें