YEIDA Plot Scheme में 451 प्लॉट का ऑफर, किसानों की चांदी, 17.5 फीसद जमीन रिजर्व

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने किसानों के लिए अपनी विकास योजनाओं में 17.5 जमीन रिजर्व करने का निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य किसानों के हितों की सुरक्षा और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है।

Plot Scheme 2024

सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) प्लॉट स्कीम 451 के तहत 451 नए प्लॉट्स निकाले हैं। यह योजना यमुना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में आवासीय, औद्योगिक, और वाणिज्यिक विकास को बढ़ावा देने के निकाली गई है। खासकर दिल्ली-एनसीआर में प्लॉट खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। यीडा ने इस योजना में किसानों के लिए कुल प्लॉट में से 17.5 जमीन रिजर्व की है।

17.5 जमीन किसानों के लिए

यीडा ने कुल 451 रेसिडेंशियल प्लॉट की स्कीम निकाली है। जिसमें किसानों के लिए 17.5 फीसद प्लॉट रिजर्व किए गए हैं। यह जमीन व्यापारिक और अन्य गतिविधियों के लिए दी जाएगी ताकि उन्हें आय का एक दूसरा स्रोत मिल सके। किसान रिजर्व जमीन का इस्तेमाल कृषि आधारित उद्योगों, वेयरहाउसिंग, प्रोसेसिंग यूनिट्स आदि के लिए कर सकते हैं। जिससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

YEIDA की परियोजनाओं में किसानों की भागीदारी

किसानों को YEIDA की परियोजनाओं का हिस्सा बनाया जा रहा है। जिससे औद्योगिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। किसानों के पास इस जमीन का व्यवसायिक उपयोग करने का अवसर रहेगा, जिससे वे कृषि के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मुनाफा कमा सकते हैं। आवंटन के समय किसानों को विशेष दरों पर जमीन दी जाएगी, जो लीज पर दी जा सकती है। इस पहल से YEIDA क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ-साथ, ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

क्या है यीडा की नई स्कीम?

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने हाल ही में 2024 में एक आवासीय भूखंड योजना की घोषणा की है। जिसमें यमुना एक्सप्रेस वे के साथ आगामी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास प्रमुख स्थानों पर भूखंडों की पेशकश की गई है। योजना में कई आकार के प्लॉट दिए जा रहे हैं। 100 से 260 वर्ग मीटर के सभी 451 प्लॉट एयरपोर्ट के पास सेक्टर-24ए में निकाले गए हैं।

कैसे करें आवेदन? 

इन प्लॉट के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले प्राधिकरण की वेबसाइट खेलें, जहां पर पहला ऑप्शन नई स्कीम का दिख जाएगा। यहां मांगी गई सभी डिटेल भर दें। इसमें आवेदन के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ