UPI Changes in 2024: ऑनलाइन पेमेंट करने और रिसीव करने के लिए भारत के सबसे पॉपुलर तरीकों में से एक यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI में इस साल कई बड़े बदलाव हुए हैं। नवंबर 2024 के लिए NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार UPI के जरिए लगभग 15,482 मिलियन का ट्रांसक्शन हुआ है, जिनकी कुल राशि 21,55,187.4 करोड़ रुपये थी। वहीं, आज हम आपको UPI में 2024 में हुए ऐसे कुछ बड़े बदलावों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
ट्रांसक्शन लिमिट बढ़ी
अगस्त में NPCI ने कुछ Categories के तहत हर लेनदेन UPI लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया। इनमें डायरेक्ट और इनडायरेक्ट पेमेंट करना और हॉस्पिटल्स और एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स को भुगतान करना शामिल था। अगर आप IPO या RBI की रिटेल डायरेक्ट स्कीम के लिए आवेदन कर रहे हैं तो 5 लाख रुपये की लिमिट रखी गई है। बीमा और शेयर मार्केट से संबंधित अन्य लेनदेन के लिए लिमिट 2 लाख रुपये रखी गई।
UPI लाइट की लिमिट बढ़ी
इस साल RBI ने UPI लाइट और UPI123Pay दोनों की लिमिट बढ़ाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि UPI लाइट की पहले वॉलेट लिमिट 2,000 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया। UPI लाइट छोटे-वैल्यू के लेनदेन के लिए सबसे अच्छा काम करता है और इसका इस्तेमाल 1,000 रुपये तक के भुगतान के लिए किया जाता है। पहले यह लिमिट 500 रुपये थी।
UPI123PAY की लिमिट बढ़ी
UPI123PAY जो आपको स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन के बिना UPI एक्सेस करने की सुविधा देता है, ने भी अपने लेन-देन लिमिट को बढ़ा दिया है जो पहले 5,000 रुपये से बढ़कर अब 10,000 रुपये हो गई है। यूजर मिस्ड कॉल करके या IVR नंबर डायल करके लेन-देन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: FREE नेटफ्लिक्स, अनलिमिटेड 5G वाला Jio लाया कमाल का प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा और इतना कुछ
UPI सर्किल
इस साल NPCI ने UPI सर्किल भी पेश किया है जो एक UPI यूजर को प्राइमरी यूजर के बैंक अकाउंट से लेन-देन करने के लिए 5 यूजर्स को उस अकाउंट का यूज करने की सुविधा देता है। प्राइमरी यूजर लेन-देन की लिमिट भी सेट कर सकता है। इस फीचर से दूसरा यूजर हर महीने अधिकतम 15,000 रुपये और पर-ट्रांजेक्शन 5,000 रुपये खर्च कर सकता है।
UPI लाइट वॉलेट का ऑटो टॉप-अप
जून 2024 में RBI ने एडिशनल ऑथेंटिकेशन और प्री-डेबिट नोटिफिकेशन को हटा दिया, जो आपके बैंक अकाउंट से आपके लाइट वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आवश्यक था। अब इस तरह वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी और आपका UPI लाइट बैलेंस अपने आप टॉप-अप हो जाएगा।
संबंधित खबरें
क्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 hr agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
2 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
2 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
16 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
19 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
20 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
21 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
23 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 day agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines