YEIDA: यमुना प्राधिकरण ने पिछले दिनों प्लॉट की स्कीम निकाली थी जिसमें लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। अब प्राधिकरण जनता के लिए एक नए तोहफा देने के लिए फिर से तैयार है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने ग्रेटर नोएडा में NAEC अपैरल यीडा पार्क के साइट ऑफिस का इनोग्रेशन किया। कहा जा रहा है कि पार्क प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां पर रोजगार के लिए कंपनियां खोली जाएंगी। इससे लगभग इससे 3 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसमें महिलाओं को रोजगार देने पर जोर दिया गया।
175 एकड़ में फैला अपैरल पार्क
इनोग्रेशन के प्रोग्राम में यीडा के अधिकारियों समेत कई लोग शामिल हुए। नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (NAEC) के अध्यक्ष ने अपैरल पार्क के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पार्क 175 एकड़ में बनाया जा रहा है, जिसमें सभी नई और बुनियादी चीजें शामिल होंगी। इस पार्क को बनाने के लिए काफी वक्त से परमिशन का इंतजार किया जा रहा था। एनएईसी के अध्यक्ष का कहना है कि ये पार्क वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।
ये भी पढ़ें: YEIDA का एक और धमाकेदार ऑफर! पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ‘चुनिए अपना खुद का घर’
इसके पहले यीडा ने यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-29 के अपैरल पार्क में 40 फैक्ट्रियों के निर्माण की बात कही थी। इस दौरान अपैरल में पार्क में रेडिमेड गारमेंट्स से जुड़ी कई फैक्ट्रियां खोलने की जानकारी दी गई। इसके लिए प्राधिकरण ने 92 प्लॉट देने का फैसला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें से 65 प्लॉट का पजेशन हो गया था।
महिलाओं के लिए नौकरी
अपैरल पार्क में बनने वाली फैक्ट्रियों में महिलाओं को रोजगार देने पर जोर दिया गया। अपैरल पार्क एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि 3 लाख से ज्यादा नौकरियां दी जाएंगी, जिसमें 70 फीसदी रोजगार महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसको पूरा करने के लिए 2 साल का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें: Property Buying Tips: मकान खरीदते समय अनचाहे चार्ज से ऐसे रह सकते हैं सेफ, RERA करेगा आपकी मदद
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
6 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
6 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
8 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
12 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
13 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
14 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
14 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines