Yamuna Authority: यीडा ने पहले ही कई हाउसिंग प्रोजेक्ट चला रहा है। अब प्रधिकरण ने एक बड़ी योजना के लिए प्लॉट आवंटित किए हैं। प्रधिकरण ने कुल 9 प्लॉट आवंटित किए हैं, जो ग्रेटर नोएडा में हैं। जानकारी के मुताबिक, यहां पर बिल्डर 15 प्रतिशत अफोर्डेबल श्रेणी के फ्लैट बनाएंगे। इन फ्लैटों को प्रधानमंत्री आवास योजना की तय दरों के हिसाब से दिया जाएगा। इस योजना में करीब 10 हजार से ज्यादा फ्लैट बनाए जाएंगे।
कई प्लॉट के लिए लगी बोली
यमुना प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग श्रेणी में 19 प्लॉटों निकाले थे। इसके लिए 30 अगस्त तक आवेदन मांगे गए। इसके लिए कई बिल्डरों ने आवेदन दिया। पिछले हफ्ते इन सभी प्लॉट के लिए बोली लगाई गईं। जिसमें से कुल 9 ही प्लॉट का ही आवंटन किया गया। इसमें एक सेक्टर 18 में केवल एक और सेक्टर 17 में भी एक ही प्लॉट के लिए बोली सफल रही। इसमें कुछ प्लॉट ऐसे भी थे जिनके लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्लॉट की बिक्री से प्राधिकरण को 1033.65 करोड़ रुपये मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: नोएडा में 44 साल बाद भी नहीं हुई इन फ्लैटों की रजिस्ट्री! अब सैनिकों को छोड़ना पड़ेगा अपना घर?
बनाए जाएंगे 10 हजार फ्लैट
इन प्लॉट पर करीब 10 हजार तक फ्लैट बनाए जाएंगे। आम आदमी की कमाई को देखते हुए प्राधिकरण एक नया नियम बनाएगा, जिसमें 15 फीसद ऐसे फ्लैट होंगे जिनको अफोर्डेबल श्रेणी में रखा जाएगा। इनकी कीमत प्रधानमंत्री आवास योजना की दरों पर तय की जाएगी। यानी इसमें सभी वर्गो के लोग आवेदन कर सकते हैं।
किन बिल्डरों को मिले प्लॉट?
प्राधिकरण की प्लॉट योजना में जिन बिल्डरों को प्लॉट दिए गए हैं, उनमें स्पेंडर लैंडबेस लि. सेक्टर 18, एल्डिको सोहना प्रोजेक्ट लि. सेक्टर 22 डी, अरिहंत बिल्डकान प्रा. लि. सेक्टर 22 डी, गौर संस प्रोमोटर्स प्रा. लि. सेक्टर 22 डी, पूर्वांचल प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. सेक्टर 22 डी, अग्रवाल फूड ग्रेन सेक्टर 22 डी, एग्जोटिका हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रो. प्रा. लि. सेक्टर 22 डी, एसजी एस्टेट प्रा. लि. सेक्टर 22 डी और वृंदा हाउसिंग प्रा. लि. सेक्टर 22 डी का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme में 2000 सस्ते प्लाट, किसे और कैसे होंगे अलॉट? जान लें फुल प्रोसेस
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
12 mins agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
3 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
8 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
9 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
9 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
9 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
11 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
12 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines