Twitter X Down: आज सुबह से कई यूजर्स को X (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम ने भी इसकी जानकारी दी है। अब तक दुनिया भर से सैकड़ों यूजर्स इस समस्या की रिपोर्ट कर चुके हैं। दरअसल ये समस्या लॉग इन के दौरान देखने को मिल रही है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों पर सुबह 10:50 के आसपास लॉग इन करने में समस्या देखने को मिली। हालांकि हमने भी इसकी टेस्टिंग अपने सिस्टम पर की लेकिन हमें ऐसी कोई समस्या देखने को नहीं मिली।
इन शहरों में आ रही है समस्या
आउटेज ट्रैकर्स के लाइव आउटेज मैप के अनुसार, यूजर्स को दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कटक, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे कई शहरों में ये समस्या देखने को मिल रही है। डाउनडिटेक्टर के ग्लोबल पेज की जांच में पता चला है कि एक्स यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य स्थानों पर ठीक काम कर रहा है।
आखिरी बार एक्स दिसंबर 2023 में डाउन हुआ था, जब प्लेटफ़ॉर्म दुनिया भर के यूजर्स के लिए डाउन हो गया था। वहीं अभी तक एक्स ने इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया कि X डाउन क्यों हुआ है। दूसरी तरफ एक्स के कॉम्पिटिटर मेटा को पिछले महीने आउटेज का सामना करना पड़ा था, क्योंकि इंस्टाग्राम दुनिया भर में डाउन हो गया था।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
53 mins agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 hr agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
2 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
5 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
6 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
7 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
19 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines