X Down: X डाउन होने से यूजर्स हुए परेशान, क्या आपको भी आ रही है ये समस्या?

X Down: अगर आपका X यानी ट्विटर नहीं चल रहा है तो आप परेशान न हों, क्योंकि गलती आपके इंटरनेट की नहीं है। दुनिया भर में सैकड़ों यूजर्स इस समस्या का सामना कर रहे हैं।

Twitter X Down

Twitter X Down: आज सुबह से कई यूजर्स को X (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम ने भी इसकी जानकारी दी है। अब तक दुनिया भर से सैकड़ों यूजर्स इस समस्या की रिपोर्ट कर चुके हैं। दरअसल ये समस्या लॉग इन के दौरान देखने को मिल रही है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों पर सुबह 10:50 के आसपास लॉग इन करने में समस्या देखने को मिली। हालांकि हमने भी इसकी टेस्टिंग अपने सिस्टम पर की लेकिन हमें ऐसी कोई समस्या देखने को नहीं मिली।

Twitter X Down

इन शहरों में आ रही है समस्या

आउटेज ट्रैकर्स के लाइव आउटेज मैप के अनुसार, यूजर्स को दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कटक, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे कई शहरों में ये समस्या देखने को मिल रही है। डाउनडिटेक्टर के ग्लोबल पेज की जांच में पता चला है कि एक्स यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य स्थानों पर ठीक काम कर रहा है।

X Down

आखिरी बार एक्स दिसंबर 2023 में डाउन हुआ था, जब प्लेटफ़ॉर्म दुनिया भर के यूजर्स के लिए डाउन हो गया था। वहीं अभी तक एक्स ने इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया कि X डाउन क्यों हुआ है। दूसरी तरफ एक्स के कॉम्पिटिटर मेटा को पिछले महीने आउटेज का सामना करना पड़ा था, क्योंकि इंस्टाग्राम दुनिया भर में डाउन हो गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ