Wrong Traffic Challan: गलत ट्रैफिक चालान कटने पर करनी है शिकायत? जानिए आसान तरीका

Wrong Traffic Challan Rules: क्या आपका भी ट्रैफिक पुलिस ने गलत चालान काट दिया है? अगर हां, तो इसकी शिकायत आप आसानी से घर बैठे कर सकते हैं।

The Ministry of Road Transport and Highways , Transport grievance ticket status delhi, Transport grievance ticket status telangana, e challan grievance status, driving licence complaint status, e vahan complaint status, e challan complaint number, parivahan grievance, driving licence complaint online, e challan, e challan complaint, traffic rules, traffic police
विज्ञापन

Wrong Traffic Challan Rules: सड़क पर जब हम वाहन लेकर निकलते हैं चाहे वो दोपहिया हो, तिपहिया या फिर चार पहिया, उससे जुड़े सभी दस्तावेजों का हमारे साथ होना जरूरी होता है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी हर चालक के लिए जरूरी होता है, लेकिन तब क्या करें जब सारे नियम-कायदे अपनाने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट दे?

सरल भाषा में कहें तो गलत ट्रैफिक चालान कटने पर आप क्या करते हैं? शायद इसका जवाब ये ही होगा कि आप इसकी शिकायत करना पसंद करेंगे। अगर हां, तो आप बिल्कुल सही हैं क्योंकि गलत ट्रैफिक चालान (Wrong Traffic Challan) कटने पर आप शिकायत करने के हकदार होते हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप गलत चालान कटने पर शिकायत (Wrong Traffic Challan Complaint) कर सकते हैं। आइए शिकायत दर्ज करने का तरीका जानते हैं।

Wrong Traffic Challan Complain Process in Hindi

गलत ट्रैफिक चालान कटने पर शिकायत करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। शिकायत करने के लिए आप echallan.parivahan.gov.in पर जा सकते हैं। यहां पर आपको लॉगिन करने के बाद गलत ट्रैफिक चालान कटने की शिकायत करने का ऑप्शन मिलेगा। आप वीडियो के जरिए इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जान सकते हैं।

How to Track E-Challan Complaint Status in Hindi

विज्ञापन
  1. सबसे पहले https://echallan.parivahan.gov.in/gsticket/ वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद परिवाह की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-चालान का ऑप्शन मिलेगा।
  3. यहां से आप टिकट स्टेटस के ऑप्शन पर जा सकते हैं।
  4. अब अपना e-ticket या e-challan का शिकायत नंबर दर्ज करें।
  5. इसके बाद captcha कोड एंटर करें और फिर स्टेटस चेक पर क्लिक करें।
  6. इस तरह से आप अपनी शिकायत का स्टेटस देखकर लेटेस्ट अपडेट का पता कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- कैसे Reprint होगा PAN Card? 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ