एक स्टूडेंट कैसे बनी दुनिया की सबसे युवा अरबपति? 91 अरब की हैं मालकिन

World’s Youngest Billionaire: फोर्ब्स की लिस्ट में इस बार युवाओं का काफी नाम रहा। इस सूची में 25 सबसे युवा अरबपतियों के नाम शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाला नाम एक 19 साल की लड़की का है, जो यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए अरबों की मालकिन है। जानें लिविया वोइगट कौन और कैसे कमाई इतनी संपत्ति?

World's Youngest Billionaire Livia Voigt Net Worth

World's Youngest Billionaire Livia Voigt Net Worth

World’s Youngest Billionaire: फोर्ब्‍स बिलियनेयर्स लिस्‍ट 2024 जारी कर दी गई है। इसमें कई जाने-माने लोगों के नाम हैं जिनकी नेट वर्थ को आम आदमी गिनते-गिनते थक जाएगा। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम एक 19 साल की लड़की का है। जो मात्र एक स्टूडेंट है लेकिन उसकी नेट वर्थ अरबों में है। इस लड़की का नाम लिविया वोइगट लैटिन है, जो ब्राजील में रह रही हैं।

विज्ञापन

इस साल फोर्ब्स की लिस्ट (Forbes World Billionaires List) में युवाओं का दबदबा ज्यादा देखने को मिला। इसमें 25 सबसे युवा अरबपतियों के नाम शामिल हैं, जिनकी उम्र 33 साल या उससे कम है।

विज्ञापन

लिविया वोइगट कौन और कैसे कमाई इतनी संपत्ति?

लिविया वोइगट लैटिन अमेरिका में इलेक्ट्रिकल मोटर्स के सबसे बड़े निर्माता WEG के सबसे बड़े इंडिविजुअल शेयरहोल्डर्स में से एक हैं और उनकी संपत्ति यहां से आती है। इस कंपनी की स्थापना उनके दादा वर्नर रिकार्डो वोइगट ने दिवंगत अरबपति एगॉन जोआओ दा सिल्वा और गेराल्डो वर्निंगहॉस के साथ मिलकर की थी। फिलहार, वोइगट ब्राजील की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं और अभी तक उनके पास WEG में बोर्ड या एग्जीक्यूटिव पद पर कोई सीट नहीं है।

किसे छोड़ा पीछे?

लिविया ने एस्सिलोर लक्सोटिका के उत्तराधिकारी क्लेमेंट डेल वेक्चिओ को पीछे छोड़ यह सबसे काम उम्र की अरबपति बनने का खिताब अपने नाम किया है, वह उनसे सिर्फ दो महीने छोटी है।

विज्ञापन

कितनी संपत्ति की मालिन हैं लिविया?

लिविया वोइगट की टोटल नेट वर्थ $1.1 बिलियन (यानी लगभग 91,61,07,50,000 भारतीय रुपये) है। वह, अपनी बड़ी बहन के साथ, सबसे कम उम्र की अरबपति लिस्ट में सात नए चेहरों में से एक हैं। उनकी बहन डोरा ने 26 साल की उम्र में साल 2020 में आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल की। आपको बता दें कि WEG की 10 से ज्यादा देशों में फैक्ट्रियां हैं और यह एक मल्टीनेशनल कंपनी है। 2022 में, WEG ने करीब $6 बिलियन का रेवेन्यू कमाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ